{"_id":"5c55ea75bdec2273a74cfd4e","slug":"161549134453-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : कालेज की सुपरिटैंडेंट महिला से सहकर्मी ने की बदसलूकी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीरकपुर : कालेज की सुपरिटैंडेंट महिला से सहकर्मी ने की बदसलूकी, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। यहां के एक कालेज में एक महिला सुपरिंटेंडेंट से उसके साथ काम करने वाले एक कर्मचारी द्वारा बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। सहकर्मी की हरकतों से तंग आकर महिला सुपरिंटेंडेंट ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद आरोपी वरिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह कालेज में बतौर सुपरिंटेंडेंट कार्यरत हैं। करीब डेढ़ वर्ष पहले वरिंदर ने कालेज में ज्वाइन किया। कुछ समय तक वरिंदर का स्वभाव उसके प्रति ठीकठाक रहा, लेकिन कुछ महीनों से उसका व्यवहार ठीक नहीं था, जिसकी लिखित शिकायत कालेज की कार्यकारिणी के सदस्यों से की, जिन्होंने शिकायत पर कड़ा नोटिस लेते हुए वरिंदर को जवाब तलब किया और कड़ी फटकार लगाते हुए अपना व्यवहार दूसरों के प्रति ठीक करने के निर्देश दिए गए। वहीं दूसरी ओर, सदस्यों की फटकार का बदला लेने के लिए वरिंदर ने उसके साथ बदसलूकी करनी शुरू कर दी, जिसकी शिकायत कालेज प्रिंसिपल से की। परन्तु आरोपी वरिंदर ने प्रिंसिपल की परवाह किए बगैर उनके सामने ही बुरा-भला कहते हुए भद्दी शब्दावली का प्रयोग किया। अपने सहकर्मी की हरकतों से परेशान होकर महिला सुपरिंटेंडेंट ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस के आला अफसरों को दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की।