फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   235 पेटी शराब से भरी महिंद्रा पिकअप पकड़ी, चालक अरेस्ट

235 पेटी शराब से भरी महिंद्रा पिकअप पकड़ी, चालक अरेस्ट

Wed, 10 Jul 2019 01:44 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
235 पेटी शराब से भरी महिंद्रा पिकअप पकड़ी, चालक अरेस्ट
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर बाकरपुर के नजदीक से पुलिस ने शराब से भरी महिंद्रा पिकअप पकड़ी है। गाड़ी से शराब की 235 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने गाड़ी के चालक को काबू कर लिया, जिसकी पहचान शुभम निवासी राजपुरा के रूप में हुई। आरोपी पर सोहाना थाने में एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया और अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने एयरपोर्ट रोड पर गांव बाकरपुर के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चंडीगढ़ साइड से आई महिंद्रा पिकअप को रुकने का इशारा किया। चालक पुलिस को देखकर घबरा गया और गाड़ी को पीछे मोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने चालक को काबू कर लिया। गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से शराब की 235 पेटियां बरामद हुईं। आरोपी ने बताया कि वह शराब को लुधियाना ले जा रहा था।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि इससे पहले भी शराब समेत कई गाड़ियां, पकड़ी जा चुकी हैं। उक्त शराब तस्कर चंडीगढ़ व हरियाणा से अवैध शराब लाकर पंजाब के अन्य जिलों में शराब तस्करी का कारोबार करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed