{"_id":"5d11304f8ebc3e762863d23e","slug":"156140755014500-mohali-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 रुपये को लेकर पत्नी को मारने वाला यूपी से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
500 रुपये को लेकर पत्नी को मारने वाला यूपी से गिरफ्तार
मोहाली। साढ़े तीन साल पहले जगतपुरा में 500 रुपये को लेकर पत्नी की हत्या कर फरार हुए भगौड़े आरोपी विजय को सोहाना थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मनफूल सिंह की अगुवाई वाली टीम ने उसे सब्जी मंडी राजाबाग थाना अजगैन जिला उन्नाव यूपी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
यह मामला 17 नवंबर 2015 में सोहाना थाने में दर्ज हुआ था। उस समय मृतका के घरवालों ने बताया था कि विजय व सीमा की शादी 2005 में हुई थी। दोनों के चार बच्चे थे। दिवाली के चलते विजय कुुरुक्षेत्र से अपने जगतपुरा स्थित घर पर आया था। वह वहां पर सब्जी मंडी में काम करता था। सीमा लोगों के घरों में काम करती थी। विजय हत्या वाले दिन सीमा से 500 रुपये मांग रहा था। इसी बात पर दोनों में झगड़ा हुआ था। इसके बाद विजय 500 रुपये छीनकर फरार हो गया था। रात को विजय सारे पैसों की शराब पीकर आ गया। इसके बाद नशे में सीमा से दोबारा लड़ाई हो गई और उसने चुन्नी से गला दबाकर सीमा की हत्या कर दी और उसके गले से सोने की चेन निकालकर फरार हो गया था। अगली सुबह सीाम की बड़ी बेटी उठी तो उसने मां के मुंह से खून निकलता देखा और मामा को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीमा के भाई राजू के बयान पर उसके पति विजय पर हत्या समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।