{"_id":"5d0551d28ebc3e5056192b67","slug":"15606297029-mohali-news15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा हटाने का विरोध करने पर मारपीट, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कब्जा हटाने का विरोध करने पर मारपीट, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। गांव अमलाला में शनिवार को तालाब की सफाई को लेकर दो पक्षों ने सरपंच पर उनके सालों पुराने कब्जे खाली करवाने का आरोप लगाया। इस दौरान हुए झगड़े में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायल 70 वर्षीय जगीर सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है जिसको चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
घायल पक्ष ने बताया कि तालाब के नजदीक कई सालों से वह काबिज हैं, परंतु जब से कांग्रेस का बलिहार सिंह बल्ली सरपंच बना है, वह सफाई की आड़ में राजनीतिक रंजिश के चलते उनके कब्जे खाली करवाना चाहता है। शुक्रवार को भी सरपंच ने पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से कब्जा खाली करवाने की कोशिश की। माहौल गर्म होने पर काम रोक दिया गया। आरोप लगाया कि शनिवार सुबह बल्ली ने पुलिस को साथ लेकर उनका कब्जा हटा दिया। इसका विरोध करने पर बल्ली पक्ष ने बुजुर्ग जगीर सिंह व उसकी भतीजी कुलदीप कौर को पीटकर घायल कर दिया, जिन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। घायल के परिजनों ने आरोप लगाया कि मारपीट पुलिस की मौजूदगी में हुई, परंतु पुलिस मूकदर्शक बनी खड़ी रही। देर शाम खबर लिखे जाने तक थाना प्रभारी सतिंद्र सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में ही डटे हुए थे। गांव वासियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार होने पर सरपंच के दबाव नीचे पुलिस धक्केशाही कर रही है।
वहीं, दूसरे पक्ष मुस्लिम बिरादरी के शमशाद, शौकत अली, दिलदार खान, फकीर मोहम्मद, बबलू खान, अमीर हसन व अकरम ने आरोप लगाया कि उनकी बिरादरी का भी तालाब के निकट कई सालों से कब्जा है, परंतु सरपंच पुलिस के साथ मिलीभगत कर धक्केशाही कर कब्जे हटा रहा है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं सरपंच
सरपंच बलिहार सिंह बल्ली ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि पंजाब सरकार की तंदुरुस्त पंजाब मुहिम के तहत तालाबों की सफाई करवाई जा रही है। कुछ लोगों ने गांव में अवैध कब्जे किए हुए हैं, जो गांव का माहौल खराब कर रहे हैं व सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे हैं।
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतिंद्र सिंह ने कहा कि गांव में पंचायत विभाग की ओर से तालाब की सफाई की जा रही थी। इस दौरान माहौल खराब होने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया। घायलों के बयान लेने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।