फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   साढ़ू पर जानलेवा हमला कराने वाला साथी समेत गिरफ्तार

साढ़ू पर जानलेवा हमला कराने वाला साथी समेत गिरफ्तार

Sun, 02 Jun 2019 12:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
साढ़ू पर जानलेवा हमला कराने वाला साथी समेत गिरफ्तार
डेराबस्सी। पत्नी के साथ अवैध संबंधों के चलते साढ़ू पर जानलेवा हमला कराने के मामले में दो आरोपी पुलिस ने धर दबोचे। मुबारिकपुर पुलिस चौकी के जांच अधिकारी ने बताया कि गांव दफरपुर में सब्जी की दुकान करने वाले भुलेखी राम (60) पर 29 मई की रात को एक व्यक्ति ने ईंटों से हमला कर दिया था। पीजीआई में उनकी हालत नाजुक बनी है। घायल की पत्नी ने जीजा पर हमला कराने का शक जताया था। पुलिस जांच में पता चला कि भुलेखी राम के अपनी साली से संबंध थे। इसी के चलते साढ़ू ने यूपी निवासी साथी ब्रिज मोहन के साथ मिलकर साजिश रची और ब्रिज मोहन ने 29 मई की रात को घर में सोए हुए भुलेखी राम पर ईंटों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने हमला करने वाले ब्रिज मोहन को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। शनिवार शाम को मुख्य आरोपी अमर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने माना कि पत्नी से संबंधों से परेशान होकर ही उसने हमला कराया। पुलिस ने बताया कि अमर सिंह को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। अमर सिंह मोहाली में परचून की दुकान करता है। आरोपी ब्रिज मोहन कोई कार्य नहीं करता, उसने शराब के लालच में यह हमला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed