फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मंदिर से लौट रही वृद्धा के गले से झपटी सोने की चेन

मंदिर से लौट रही वृद्धा के गले से झपटी सोने की चेन

Sun, 02 Jun 2019 12:59 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
मंदिर से लौट रही वृद्धा के गले से झपटी सोने की चेन
जीरकपुर। बलटाना की गोविंद विहार कालोनी में शनिवार को बाइक सवार स्नैचर्स ने एक वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। महिला के शोर मचाने के बाद उसके पास पहुंचे लोगों ने बाइक सवार आरोपियों का पीछा किया, परंतु आरोपी फरार होने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

गोविंद विहार की रहने वाले कमला देवी (65) शनिवार सुबह कालोनी के शिव मंदिर में माथा टेकने गई थी। मंदिर से घर लौटते समय रास्ते में मोटरसाइकिल सवार 2 युवकों ने किसी के घर का पता पूछने के लिए उससे बातचीत की। इसी बीच, एक युवक ने वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। महिला ने शिकायत बलटाना पुलिस चौकी में दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है। बलटाना चौकी इंचार्ज भिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed