फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   सिटी पुलिस थाने के पास से दिनदहाड़े नकदी व एक्टिवा चोरी

सिटी पुलिस थाने के पास से दिनदहाड़े नकदी व एक्टिवा चोरी

Thu, 11 Apr 2019 01:31 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
सिटी पुलिस थाने के पास से दिनदहाड़े नकदी व एक्टिवा चोरी
कुराली। चोरों ने एक बार फिर पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए थाना सिटी से कुछ मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान से दिनदहाड़े नकदी और एक्टिवा चोरी कर ली। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना सिटी के बिल्कुल समीप स्थित खेतीबाड़ी के औजार बनाने की दुकान के मालिक गुरमेल सिंह ने बताया कि वे दोपहर को दुकान में ही आराम कर रहे थे कि अचानक उसकी आंख लग गई। कुछ समय बाद उसकी नींद खुली तो दुकान की गुल्लक खुली पडी थी जिसमें पड़ी करीब 2-3 हजार की नकदी गायब थी। इसके अलावा बाहर खड़ी उसकी एक्टिवा भी चोरी हो चुकी थी, जिसकी चाबी काउंटर पर ही पड़ी थी। गुरमेल ने बताया कि थाना सिटी पुलिस को तुरंत चोरी की सूचना दे दी थी लेकिन पुलिस मौका देखने भी नहीं आई। उन्होंने चोरी की वारदात पर नकेल कसने के लिए पुलिस से ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। वही संपर्क करने पर एसएचओ संदीप कौर ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed