{"_id":"5bf46b1abdec22697879d101","slug":"151542744858-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र से स्नैचिंग, बाइक सवार छीन ले गए मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र से स्नैचिंग, बाइक सवार छीन ले गए मोबाइल
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खरड़ में छात्र से स्नैचिंग, बाइक सवार छीन ले गए मोबाइल
खरड़। बस स्टैंड के पास पैदल जा रहे एक युवक से एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उसका मोबाइल छीन कर लिया और फरार हो गया। प्रिंस चौहान निवासी बैजनाथ हिमाचल प्रदेश सुबह लगभग सात बजे अपनी मां से फोन पर बात करते हुए पैदल जा रहा था कि तभी अचानक पीछे से एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार मुंह ढके सरदार युवक ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और चंडीगढ़ रोड़ की ओर बाइक समेत फरार हो गया। प्रिंस चौहान ने बताया कि वे पहले चार साल तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूंआ का छात्र रह चुका है। आज उसे यूनिवर्सिटी से डिग्री प्राप्त करनी थी जिसके लिए वह कल देर रात को अपने घर बैजनाथ से खरड़ आया था। वह बस स्टैंड के निकट पीजी में रह रहे अपने एक दोस्त के पास ठहरा था। आज सुबह दोस्त के कमरे से बाहर निकल कर वह पैदल टहलता हुआ बस स्टैंड के निकट पहुंचा तो यह वारदात हो गई। प्रिंस ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी है।