{"_id":"594440f84f1c1b3f478b46c5","slug":"151497645304-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश घूमने वाले लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में ट्रेवल एजेंट खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश घूमने वाले लोगों से धोखाधड़ी करने के आरोप में ट्रेवल एजेंट खिलाफ केस दर्ज
Updated Sat, 17 Jun 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेवल एजेंट खिलाफ केस दर्ज
- सिंगापुर, दुबई, गोवा और थाईलैंड में घूमने के लिए आधे दामों में पैकेज का देता था झांसा
- दो दर्जन से अधिक लोग हुए ठगी का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
पुलिस ने करीब 2 दर्जन लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक ट्रेवल एजेंट खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने यहां वीआईपी रोड पर एचडी ट्रेवल्स के नाम पर अपना कार्यालय खोला था। यहां पर लोगों को विदेशों में घूमने के लिए आधे दामों में पैकेज देने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता था। आरोपी राजीव लोगों से करोड़ों रुपये लेकर वीरवार को फरार हो गया।
मामले बारे जानकारी देते हुए एएसआई तिलकराज ने बताया कि राजीव दत्ता निवासी जलवायु विहार, सेक्टर-20 पंचकूला ने करीब 3 महीने पहले वीआईपी रोड पर एचडी ट्रेवल्स के नाम पर कार्यालय शुरू किया था। लोगों को फंसाने के लिए राजीव पहले निजी बैंक, बिल्डर ऑफिस, इंस्टीटयूट, जिम, सेलून के अलावा शॉपिंग मॉल्स में काम करने वाले युवाओं को पार्ट टाइम जॉब ऑफर करता था। जिनके जरिए राजीव उसके द्वारा आधे दामों में दिए जाने वाले पैकेजों की जानकारी दोस्त, रिश्तेदार एवं कलींग्स के साथ शेयर करने के लिए कहता था। जबकि इसकी एवज में राजीव उन लड़कों को हजारों रुपये देता था। आरोपी द्वारा दफ्तर बंद करके फरार होने की सूचना के बाद रोज ठगी के शिकार हुए लोग सामने आने शुरू हो गए, जिनकी संख्या अब दो दर्जन से अधिक है। जबकि आरोपी राजीव के पास अलग-अलग लोगों ने सिंगापुर, दुबई, थाईलैंड एवं गोवा समेत अन्य देशों में घूमने जाने वाले पैकेजों की बुकिंग करवा रखी थी। फिलहाल पुलिस ने अमरजीत निवासी जीरकपुर की शिकायत पर उक्त व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।