फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना

मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना

Thu, 17 Jan 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
मंदिरों को चोरों ने बनाया निशाना
- नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए, कैमरे में कैद हुई वारदात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में मंगलवार रात चोरों ने तीन मंदिरों को निशाना बनाया है। चोर मंदिरों की गोलक तोड़कर हजारों रुपये ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। हालांकि चोर अभी तक पुलिस के लिए पहेली बने हुए हैं। थाना फेज-11 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह बैंस ने कहा हमने मंदिर में पहुंच कर घटना का जायजा लिया और फुटेज भी कब्जे में ले ली है। फिलहाल चार अज्ञात चोरों खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है, पुलिस चोरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
जानकारी के मुताबिक फेज-11 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चोरों ने निशाना बनाया। इस दौरान चोर दीवार फांदकर मंदिर में पहुंचे। इसके बाद श्री हनुमान मंदिर, साईं मंदिर व शनि मंदिर के गोल्क तोड़कर नकदी चोरी की। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रमोद मिश्रा ने बताया कि नगर निगम मोहाली के सीनियर डिप्टी मेयर रिशभ जैन व जसविन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मुताबिक चोर मंगलवार की रात को तीन बजे बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज की ओर से दीवार फांद कर मंदिर में दाखिल हुए। इलेक्ट्रॉनिक कटरों से लैस चोरों ने मंदिर में पांच ताले तोड़े। प्रधान ने बताया कि मंदिर में तीन बजे के करीब चोर दाखिल हुए और 3 बज कर 20 मिनट पर मंदिर से बाहर हो गए थे। उन्होंने बताया कि फुटेज मुताबिक चोर गिनती में कुल चार लोग थे। आते ही चोरों ने श्री हनुमान मंदिर का ताला तोड़ कर लाइट जलाई और अंदर से दरवाजे को कुंडी लगाकर बैठ गए। बड़े आराम से उन्होंने कटर से गोल्क का ताला तोड़ा और नकदी चोरी की। उन्होंने बताया कि इस चोरी में मंदिर के सभी गोल्कों से डेढ़ लाख रुपये के करीब नकदी चोरी हुई है।
विज्ञापन


सेंसर सिस्टम होने से शिव मंदिर में बच गई चोरी
कांग्रेसी नेता जसविन्द्र शर्मा ने बताया कि देखने में ऐसा लग रहा है जैसे कि चोरों ने चोरी करने से पहले मंदिर में आ कर रैकी की हो। क्योंकि चोरों ने शिव मंदिर का ताला नहीं तोड़ा। इस का कारण यह माना जा रहा है कि हो सकता है कि चोरों को इस बात का पता हो कि शिव मंदिर की ओर सेंसर लगा हुआ है। वहां घुसते ही बेल बजनी शुरू हो जाती है, लेकिन गत रात चोर उस साइड नहीं गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा माता मंदिर में चोरी
फेज-10 में स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां पर चोरों ने शनिदेव मंदिर के बाहर वाली गोल्क तोड़ ली और उस में से करीब 70 हजार रुपये चोरी कर लिए थे।


फेज-9 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी चोरी
इसी प्रकार चोरों ने फेज-9 स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी गोल्क तोड़ कर नकदी चोरी कर ली। इस मंदिर में चोरों ने चार गोल्क तोड़ कर उन में से लाखों रुपये कर ले गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed