{"_id":"5a357e4c4f1c1ba12d8b90ca","slug":"141513455180-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेराबस्सी में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते नियमों की हो रही है उल्लंघना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेराबस्सी में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के चलते नियमों की हो रही है उल्लंघना
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रिपल राइडिंग कर रहे छात्र, पुलिस अंजान
डेराबस्सी में ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से दो पहिया चालक उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
हरजीत सिंह
डेराबस्सी।
शहर में यातायात के नियमों का उल्लंघन जारी है। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण खुलेआम बिना हेलमेट के वाहन चलाते दिख जाते हैं। ये ट्रिपल राइडिंग कर हादसों को न्योता दे रहे हैं। जबकि पुलिस बाहरी वाहनों के चालान काटने में व्यस्त रहती है।
शहर में ट्रैफिक पुलिस की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती नहीं की जा रही है। पुलिस की लापरवाही के कारण खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है। इनमें युवा सबसे आगे हैं। युवा मोटरसाइकिल व स्कूटर पर खुलेआम ट्रिपल राइडिंग कर पुलिस को ठेंगा दिखा रहे हैं। दूसरी ओर, ट्रैफिक पुलिस हाईवे पर नाके लगाकर बाहर के वाहन चालकों को रोकने में व्यस्त रहती है। जबकि स्थानीय युवा बेखौफ होकर सड़कों पर हादसों को न्योता दे रहे हैं।
ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज बलविंद्र सिंह ने कहा कि रोजाना नियमों की अनदेखी करने वालेे वाहन चालकों के चालान किए जाते हैं। अगर दो पहिया चालक ट्रिपलिंग कर रहे हैं तो उनके खिलाफ विशेष मुहिम चलाकर चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
नियमों की अवहेलना करने में छात्र भी पीछे नहीं
सड़कों पर नियमों की अनदेखी कर हादसों को न्योता देने वालों में शहर के अलग-अलग स्कूलों व कालेजों के छात्र भी पीछे नहीं हैं। कम उम्र के बच्चे खुलेेआम मोटरसाइकिलों व स्कूटर चलाते दिख जाते हैं। ऐसा कर वह ट्रैफिक पुलिस के प्रबंधों को चुनौती दे रहे हैं। इसके अलावा स्कूल के अध्यापक भी ऐसे छात्रों को वाहन लाने से नहीं रोकते, जो स्कूल-कॉलेज के अध्यापकों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाता है।