{"_id":"5c6f0659bdec224b7a5557da","slug":"131550779993-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर महिला का वीडियो डाला, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 14 फरवरी को वह अपनी स्कूटी से चंडीगढ़ सेक्टर-33 जा रही थी। रास्ते में उसे उसका देवर मिल गया जोकि चंडीगढ़ से ही दवा लेने जा रहा था और जिसकी मोटरसाइकिल खराब हो गई थी। ऐसे में वह उसको अपने साथ चंडीगढ़ ले जा रही थी। महिला ने बताया कि जब वह थोड़ी दूर गए तो उनके गांव का ही एक व्यक्ति महिंद्र सिंह उर्फ मोनू पीछे से आ रहा था जोकि उनको देख कर गाली गलौच करने लगा और उनका वीडियो बनाने लगा। मना करने पर भी वह वीडियो बनाता रहा तो वहां काफी लोग इकट्ठा हो गए जो महिंद्र का विरोध करने लगे। अपने आपको लोगों से घिरा देख महिंद्र वीडियो डिलीट करने का बहाना बनाकर भाग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन बाद उसे पता लगा कि महिंद्र ने उसका वह वीडियो अभद्र शब्दावली के साथ सोशल मीडिया पर डाल दिया है। इसे देखने वाले लोग उसको और उसके देवर को रोक कर उस वीडियो के बारे में पूछते हैं जिस कारण उनको बदनामी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू दी है।