फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   डेराबस्सी में दिन दिहाड़े घर के ताले तोड़कर हजारों की चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने दिया अंजाम

डेराबस्सी में दिन दिहाड़े घर के ताले तोड़कर हजारों की चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने दिया अंजाम

Wed, 21 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
डेराबस्सी में दिन दिहाड़े घर के ताले तोड़कर हजारों की चोरी की वारदात को अज्ञात चोरों ने दिया अंजाम
फोटो सहित पंचकूला के लिए भी
विज्ञापन

---------------------
डेराबस्सी में दिनदहाड़े ताले तोड़कर घर से चोरी
चोरों ने पंचकूला के विधायक के भतीजे के घर तीन लाख रुपये के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। गांव धनौनी रोड पर स्थित गोबिंद विहार कालोनी में चोर पंचकूला के भाजपा विधायक ज्ञान चंद गुप्ता के भतीजे के बंद घर के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नकदी और अन्य सामान चुरा ले गए। शिकायतकर्ता ने चोरी हुए सामान का ब्यौरा तीन लाख रुपये बताया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राकेश गुप्ता निवासी गोबिंद विहार कालोनी ने बताया कि वह, उसकी पत्नी और बेटा नौकरी करते हैं। मंगलवार सुबह घर को ताला लगाकर सब लोग अपने-अपने काम चले गए थे। पत्नी स्कूल में टीचर हैं और बेटा डेराबस्सी में नौकरी करता है। मंगलवार दोपहर उनका बेटा घर पर खाना खाने के लिए आया तो बाहर का दरवाजा बंद था। अंदर बेडरूम का दरवाजा टूटा था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि चोर घर में रखी अलमारी में पड़ी करीब तीस हजार रुपये की नकदी, सोने के गहने और पौना किलो चांदी के गहने समेत अन्य कीमती सामान चोरी करके ले गए। चोर घर की पिछली दीवार से अंदर दाखिल हुए, जिन्होंने पहले ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए तो दरवाजे को तोड़कर अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता उसके सगे चाचा हैं। उन्होंने इसकी जानकारी उनको दे दी है। गौरतलब है कि विधायक ज्ञान चंद गुप्ता मूलरूप से डेराबस्सी के निवासी है, जो अब पंचकूला में रहते हैं। थाना प्रभारी महिंदर सिंह ने कहा कि शिकायत के बाद घटनास्थल का दौरा करने के बाद मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed