फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पाकिस्तान में भी छाया रहा नेहा शौरी हत्याकांड

पाकिस्तान में भी छाया रहा नेहा शौरी हत्याकांड

Sun, 31 Mar 2019 01:01 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में भी छाया रहा नेहा शौरी हत्याकांड
पाकिस्तान में भी छाया रहा नेहा शौरी हत्याकांड
विज्ञापन

बॉलीवुड व इंडस्ट्रीज की दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया पर रखी अपनी राय
पाकिस्तान के लोगों ने शौरी को महान महिला बता किया सेल्यूट
कलाकार स्वरा भास्कर व उद्योगपति किरन मजूमदार ने दी श्रद्धांजलि
अमित शर्मा
मोहाली। खरड़ स्थित फूड केमिकल टेस्टिंग लैब में घुसकर जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी डॉ. नेहा शौरी की हत्या का मामला शनिवार को सोशल मीडिया पर छाया रहा। बॉलीवुड व इंडस्ट्रीज की दिग्गज हस्तियों ने जहां इस मामले पर अपनी राय रखी, वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी यह मामला चर्चा में रहा। वहां के लोगों ने नेहा शौरी को महान महिला बताते हुए सैल्यूट किया, जिसने लोगों की जान बचाने के लिए ड्रग माफिया से लड़ते हुए अपनी जान तक न्योछावर कर दी।

वैसे तो सबसे पहले इस मामले को उजाला अरोड़ा ट्विटर पर बने एक अकाउंट की तरफ से शेयर किया गया। इसके बाद इस ट्विट को लोगों ने शेयर और लाइक करना शुरू कर दिया। साथ ही इससे लोग जुड़ना शुरू हो गए। इस दौरान उजाला अरोड़ा ने कहा कि नेहा शौरी पंजाब हेल्थ सिस्टम में काम करती थीं और अपनी इमानदारी के लिए जानी जाती थीं। वहीं, एक केमिस्ट जिसका लाइसेंस कैंसिल कर दिया गया था, उसने उनकी हत्या कर दी। आखिर खामी कहां थी। उन्होंने इस पोस्ट को पंजाब पुलिस को टैग किया था। इसके बाद पंजाब पुलिस के ट्विटर हैंडल से जवाब दिया गया कि उनकी शिकायत पंजाब पुलिस को ट्रांसफर कर दी गई है। पुलिस की तरफ से एक नंबर देकर कहा गया कि इस मामले में उस पर संपर्क किया जा सकता है। इस पर उजाला अरोड़ा ने पंजाब पुलिस के जवाब की प्रशंसा की। साथ ही कहा कि वह न्याय चाहते हैं। इसी बीच देश की नामी उद्योगपति व बायोकॉन की चेयरपर्सन व मैनेजिंग डायरेक्टर किरन मजूमदार ने उजाला अरोड़ा के ट्विट को अपने कमेंट के साथ रि ट्विट किया। उन्होंने लिखा शॉकिंग। कानून और व्यवस्था को क्या हो गया। साथ ही उन्होंने नेहा शौरी को श्रद्धांजलि दी। इसी तरह बॉलीवुड कलाकार स्वरा भास्कर ने राज्य के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब पुलिस को इस मामले में ट्विट किया। लिखा कि यह वारदात दुखद और भयावह थी। उम्मीद है कि पंजाब पुलिस इस मामले में न्याय देगी। वहीं, पाकिस्तानी पत्रकार हामीद मीर ने भी इस मामले में अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि नेहा शौरी को सलाम है, जिन्होंने दूसरों के जीवन को बचाने के लिए ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी। उनके ट्विट को भी खूब पसंद किया जा रहा है। करीब तीन हजार लोगों ने लाइक किया, जबकि 517 लोगों ने शेयर किया। खबर लिखे जाने तक यह लाइक और शेयर में बढ़ोतरी जारी थी। वहीं, इलाके के विधायक कंवर संधू ने भी जहां नेहा शौरी को श्रद्धांजलि दी, वहीं मामले की जांच करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed