फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   आबकारी विभाग ने कसा शराब तस्करों पर शिकंजा

आबकारी विभाग ने कसा शराब तस्करों पर शिकंजा

Sun, 09 Dec 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने कसा शराब तस्करों पर शिकंजा
एक रात में चार तस्करों को विभाग की टीमों ने दबोचा
विज्ञापन

एक तस्कर की कार को दबोचा, लेकिन तस्कर हो गया फरार

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। पंचायत चुनाव की घोषणा होने के साथ शराब तस्करी एक दम बढ़ गई है। दूसरी तरफ पुलिस के बाद अब कर एवं आबकारी विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग द्वारा संदिग्ध स्थानों पर नाके लगाकर चंडीगढ़ व हरियाणा से आने वाली शराब को पकड़ा जा रहा है। शुक्रवार शनिवार रात विभाग की टीम ने जिले में चार स्थानों से शराब तस्करों को काबू किया है। सहायक आबकारी व कर कमिश्नर परमजीत सिंह ने बताया सात आठ दिसंबर की रात को विभाग की टीम ने चेकिंग की। साथ ही शराब को काबू करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

कार रोकी तो मिली शराब की 180 बोतलें
अधिकारी ने बताया कि पहले केस में सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान आबकारी निरीक्षक जीरकपुर विनय कुमार ने एक गाड़ी रोकी। जोकि चंडीगढ़ से अंबाला जा रही थी। इसमें चंडीगढ़ मार्का शराब की 180 बोतलें बरामद हुईं। इस संबंध में जीरकपुर थाने में केस दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन


एक्टिवा पर जा रहे थे सप्लाई करने
दूसरी तरफ सूचना के आधार पर लांडरां के नजदीक नाका लगाया गया। एक एक्टिवा पर आ रहे व्यक्ति को रोका गया। उससे 120 बोतलें संतरा पकड़ी गई। उसके खिलाफ सोहाना थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे केस में चंडीगढ़ से आती एक स्विफ्ट पीबी 39 एफ 1983 को आबकारी निरीक्षक जसप्रीत सिंह, सरुपिंदर सिंह व सुनीता रानी की टीमों द्वारा रोका गया, जिसमें से तीन सौ बोतलें मार्का एवरी डे व शौकीन संतरा बरामद किया गया। कार चालक ने पुलिस की गाड़ी को देखकर अपनी गाड़ी भगा ली। साथ ही आबकारी टीम ने इसका पीछा किया। आरोपी को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-सात की तरफ भाग गया। इस दौरान आरोपी की कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया। इस संबंधी पुलिस चौकी में केस दर्ज किया गया है।


468 बोतलों समेत काबू
चौथे केस में आबकारी निरीक्षक ने शराब की 468 बोतलों समेत एक व्यक्ति को दबोचा है। उस संबंधी फेज-11 में केस दर्ज किया गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंधी कार्रवाई के लिए पुलिस को लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed