फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत..

जीरकपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत..

Sun, 03 Feb 2019 12:37 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : अज्ञात वाहन की चपेट में आकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत..
जीरकपुर। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे वीरवार देर रात सड़क पार करने वाले 35 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान मुन्ना निवासी सेक्टर-4 पंचकूला के रूप में हुई है, जिसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, पुलिस ने मृतक के बड़े भाई चंद्रपाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन के चालक खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंद्रपाल निवासी सेक्टर-4 पंचकूला ने पुलिस को बताया कि वीरवार देर रात करीब 11 बजे मुन्ना अपनी ड्यूटी खत्म करके चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पैदल क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान, चंडीगढ़ तरफ से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में लोगों की मदद से सेक्टर-32 अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर, पुलिस ने चंद्रपाल की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed