फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   घर से गई कॉलेज, फिर मां को मैसेज कर कहा कर ली है शादी

घर से गई कॉलेज, फिर मां को मैसेज कर कहा कर ली है शादी

Thu, 25 Apr 2019 01:31 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
घर से गई कॉलेज, फिर मां को मैसेज कर कहा कर ली है शादी
घर से गई कालेज, फोन पर मैसेज आया शादी कर ली है
विज्ञापन

अज्ञात पर शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज
खरड। कालेज की 17 वर्षीय छात्रा को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़की के पिता ने खरड़ सिटी पुलिस में शिकायत दी कि उसकी बेटी खरड़ के एक कालेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर की छात्रा है। रोज की तरह वह 20 अप्रैल को कालेज के लिए गई, लेकिन घर नहीं लौटी। उसी दिन उसकी बेटी ने अपनी मां के मोबाइल पर मैसेज भेजा कि उसने अपनी मर्जी से विवाह करवा लिया है और वह अब नहीं लौटेगी। परिवार वालों ने अपने तौर पर लड़की की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। लड़की के पिता ने शिकायत दी कि उसकी बेटी को कोई युवक शादी का झांसा देकर व बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed