{"_id":"5cd5da76bdec22070d45954a","slug":"101557518966-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार 4 लोगों ने किया युवक का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार सवार 4 लोगों ने किया युवक का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। बीती 7 मई को शहर से एक युवक के अपहरण होने के समाचार प्राप्त हुआ है, जिसकी शिकायत अपहृत युवक की पत्नी ने दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात 4 अपहरणकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दीक्षा निवासी मनसा देवी कांप्लेक्स पंचकूला की शादी 15 अप्रैल 2018 को हिमांशु अरोड़ा उर्फ हनी से हुई थी। शादी से 3 वर्ष पहले हिमांशु इमिग्रेशन का काम करता था, लेकिन काम छोड़ देने की वजह से उसकी देनदारी थी। शिकायत के अनुसार, हिमांशु 7 मई की देर रात करीब 9 बजे यह कहकर गया कि वह अपने दोस्त विपन गोयल से मिलने जा रहा है, लेकिन विपन ने दीक्षा को फोन करके बताया कि हिमांशु उसके पास नहीं पहुंचा। इसके बाद उसने अपने स्तर पर हिमांशु की तलाश शुरू की तो उसे एक जानकार से पता चला कि एक स्विफ्ट कार में सवार 4 लोग उसके पति हिमांशु को जबरदस्ती बिठाकर अपने साथ कहीं ले गए है। उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी, जिन्होंने मामले की जांच के बाद शुक्रवार को 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसएचओ गुरजीत सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।