फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर : शिकायत का निपटारा करने गए हवलदार की गांववासियों ने मारपीट करते हुए फाड़ी वर्दी, केस दर्ज

जीरकपुर : शिकायत का निपटारा करने गए हवलदार की गांववासियों ने मारपीट करते हुए फाड़ी वर्दी, केस दर्ज

Sat, 16 Mar 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर : शिकायत का निपटारा करने गए हवलदार की गांववासियों ने मारपीट करते हुए फाड़ी वर्दी, केस दर्ज
शिकायत का निपटारा करने गए हवलदार को पीटा, वदी फाड़ी
विज्ञापन

गांव नगला का है मामला, दो महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। गांव नगला में शिकायत का निपटारा करने गए हवलदार से लोगों की कहासुनी हो गई। लोगों ने हवलदार को पकड़कर उसकी पिटाई की और वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने दो महिलाओं समेत 6 लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एएसआई बिक्रम सिंह ने बताया कि जसविंदर कौर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके गांव में रहने वाले प्रवासी के साथ घर की दीवार बनाने को लेकर झगड़ा चल रहा है। शिकायत का निपटारा करने के लिए हवलदार ओंकार सिंह शुक्रवार को मौके पर पहुंचा, जिसकी मामले को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों से बहसबाजी हो गई और कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने ओंकार सिंह पर डंडे से हमला कर दिया। डंडा हवलदार के सिर में लगा, जिसने अपना बचाव करना शुरू किया तो लोगों ने मिलकर हाथापाई करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जिसने ओंकार सिंह को अस्पताल पहुंचाया और जांच शुरू की। एएसआई बिक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने हवलदार ओंकार सिंह की शिकायत पर गुरबचन सिंह, जरनैल सिंह, हरविंदर सिंह, सुखबीर सिंह उर्फ सुक्खा, सुखवंत कौर और परमजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed