फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   भुक्की व हेरोइन समेत तीन गिरफत

भुक्की व हेरोइन समेत तीन गिरफत

Thu, 14 Mar 2019 01:40 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
भुक्की व हेरोइन समेत तीन गिरफत
10 किलो भुक्की व 10 ग्राम हेरोइन समेत तीन काबू
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ और पुलिस ने अलग-अलग नाकों से आरोपी दबोचे
आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं केस
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सीआईए स्टाफ ने 10 किलो भुक्की व 10 ग्राम हेरोइन समेत तीन लोगों को काबू किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। कई और राज खुलने के आसार हैं।

कैंटर से मिली भुक्की
सीआईए इंचार्ज सतवंत सिंह की देखरेख में पुलिस ने खरड़-लांडरा रोड पर गांव चप्पड़चिड़ी में लगाए नाके पर एक कैंटर को रोका। उसकी चेकिंग की तो ड्राइवर गुरप्रीत सिंह निवासी लुधियाना के पास से भुक्की बरामद हुई। आरोपी यह भुक्की राजस्थान से लाया था और खरड़ में सप्लाई करने के लिए ले जा रहा था। थाना बलौंगी में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कार में हेरोइन सप्लाई करने जा रहे थे
सीआईए ने सन्नी एनक्लेव के पास लगाए नाके पर कार को रोका। कार चालक मनजीत सिंह निवासी सिरसा और कार सवार दीपक मनीमाजरा को काबू करके उनके पास से दस ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में मनजीत ने कबूला कि उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एक केस में उसको दस साल की सजा भी हो चुकी है। वहीं इसके साथ दीपक के खिलाफ भी केस दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सिटी थाना खरड़ में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed