फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cricketer Shubhaman Gill put vaccine in health center of Kalomajra, appealed to people to get vaccinated

क्रिकेटर शुभमन गिल ने कालोमाजरा के सेहत केद्र में लगाई वेकसीन, लोगों से टीका लगवाने की अपील की

Sun, 16 May 2021 12:58 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cricketer Shubhaman Gill put vaccine in health center of Kalomajra, appealed to people to get vaccinated
लांडरां/ बनूड़। क्रिकेटर शुभमन गिल ने शनिवार को गांव कालोमाजरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड का टीका लगवाया। अस्पताल की एएनएम कुलविंदर कौर ने कोविशील्ड वैक्सीन लगाई। शुभमन 11 बजे पहुंचे। टीका लगवाने के बाद वह आधा घंटा डॉक्टरों की देखरेख में रहे। शुभमन ने इस मौके पर युवाओं से टीका लगवाने की अपील की। सेहत केंद्र की बीईई दलजीत कौर ने बताया कि शुभमन के परिजन भी यहां टीका लगवाकर जा चुके हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से सभी का दिल जीतने वाले शुभमन गिल का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में चयन हुआ है। शुभमन गिल आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में बतौर ओपनर खेल रहे हैं। कोविड-19 के चलते अभी आईपीएल को बीच में ही रोक दिया गया है। आईपीएल में अभी तक हुए कोलकाता के मैचों में शुभमन गिल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। फैंस को उम्मीद है कि जब आईपीएल के बाकी मैच होंगे, उनका बल्ला जरूर दहाड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed