फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cremation ground land encroached upon for two decades; villagers distressed.

Mohali News: श्मशान घाट की जमीन पर दो दशक से कब्जा, ग्रामीण परेशान

Mon, 28 Sep 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Cremation ground land encroached upon for two decades; villagers distressed.
पूर्व पार्षद समेत कई लोगों ने उठाई आवाज, आवागमन में होती है दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लालडू। नगर परिषद लालडू के गांव दप्पर में श्मशान घाट की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। एक मैकेनिक दुकानदार पर दो दशक से पुरानी गाड़ियां खड़ी कर जमीन घेरने का आरोप है। इससे अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह श्मशान घाट अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे और रेलवे लाइन के बीच करीब एक एकड़ सरकारी जमीन पर बना है। मैकेनिक दुकानदार ने अपनी खराब गाड़ियां यहां खड़ी कर रखी हैं। ग्रामीणों ने कई बार दुकानदार से वाहन हटाने को कहा है। लेकिन वह झगड़े पर उतारू हो जाता है। ग्रामीणों ने श्मशान घाट को सुंदर बनाने के लिए पौधे लगाए हैं। अन्य सुविधाएं भी विकसित की हैं। हालांकि, कबाड़ गाड़ियों के कारण इसकी सुंदरता प्रभावित हो रही है। अंतिम संस्कार के समय लोगों को वाहन खड़े करने और बैठने की जगह नहीं मिलती। सरकारी अनुदान का उपयोग भी ठीक से नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत कब्जा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन



ग्रामीणों की शिकायतें

पूर्व पार्षद बलकार सिंह रंगी ने कहा कि अंतिम संस्कार के समय लोगों को वाहन खड़े करने और बैठने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। पार्षद प्रदीप सिंह रंगी ने बताया कि श्मशान घाट को सुंदर बनाने के लिए पौधे लगाए गए हैं। अन्य सुविधाएं भी विकसित की गई हैं लेकिन कबाड़ गाड़ियों से व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान घाट के विकास के लिए सरकारी अनुदान आया हुआ है। लेकिन कब्जे के कारण इसका सही उपयोग नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दप्पर श्मशान घाट से अवैध कब्जा जल्द हटवाया जाएगा। इसके बाद परिसर को व्यवस्थित कर विकास कार्य करवाए जाएंगे। -अशोक पथरिया, कार्यकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed