फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Court acquitted the accused in 9 year old NDPS case

Mohali News: 9 साल पुराने एनडीपीएस मामले में आरोपी को अदालत ने किया बरी

Wed, 27 Nov 2024 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Court acquitted the accused in 9 year old NDPS case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। 9 साल पुराने 100 ग्राम चरस मामले की सुनवाई जिला अदालत में हुई। अदालत ने मामले में नामजद आरोपी हरि राम को सबूतों की कमी के चलते बरी कर दिया। आरोपी से जून 2015 में 100 ग्राम चरस बरामद हुई थी। उसके खिलाफ जीरकपुर थाने में एनडीपीएस का मामला दर्ज हुआ था। यह मामला जिला अदालत में विचाराधीन था। आज सुनवाई दौरान पुलिस के बयान नहीं मिलने पर अदालत ने यह फैसला दिया।

इस मामले के अनुसार, 1 जून 2015 को पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी हरि राम और जोगिंदर कुमार चरस की सप्लाई देने आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने गांव नंगला में नाकाबंदी की और हरि राम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 100 ग्राम चरस बरामद हुई थी। बाद में जोगिंदर कुमार को भी गिरफ्तार किया गया, लेकिन रिहा हो गया था।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने कहा था कि आरोपी हरि राम को 1 जून 2015 को शाम साढ़े छह बजे गिरफ्तार किया गया था। बहस के दौरान पुलिस ने गिरफ्तारी सुबह साढ़े छह बजे होने की बात कही। इस विरोधाभास को अदालत ने गंभीरता से लिया और आरोपी को रिहा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed