फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Couple arrested at Delhi Airport in cheating case of 25 lakh in the name of house

मकान के नाम पर 25 लाख ठगने वाले दपंती दिल्ली एयरपोर्ट से काबू

Tue, 10 Dec 2019 11:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Couple arrested at Delhi Airport in cheating case of 25 lakh in the name of house
मोहाली। फेज-एक थाने की पुलिस ने तीन साल पुराने धोखाधड़ी के केस में दंपती को दिल्ली एयरपोर्ट से काबू किया है। पति-पत्नी विदेश भागने की फिराक में थे पर लुक आउट नोटिस जारी होने के कारण वहां पकड़े गए। आरोपियों की पहचान ज्ञान चंद व कमल के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया तो जज ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मोहाली पुलिस को पंचकूला निवासी कमल कुमार ने दंपती के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उक्त लोगों ने मकान का सौदा करके 25 लाख रुपये का बयाना लेने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं करवाई। साथ ही बाद में उसके पैसे भी वापस नहीं किए। पुलिस ने तीन जनवरी 2016 को दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बैंक के पास गिरवी मकान ही बेच डाला था
आरोपियों ने कमल कुमार से शिवालिक विहार नयागांव स्थित मकान का सौदा करके उससे 25 लाख रुपये बयाना लिया था जबकि उनका मकान पहले ही बैंक के पास गिरवी था। बैंक का कर्ज न चुकाने के चलते मकान की रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी। बाद में कमल कुमार के साथ उनका समझौता हो गया था। 2015 इन दोनों ने कमल कुमार को पैसे देने की हामी भरी थी लेकिन बाद में इन्हें पैसे नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय पहले जारी हुआ था लुक आउट नोटिस
केस दर्ज होने के बाद दोनों आरोपी फरार चल रहे थे। कुछ समय पहले पुलिस ने दोनों का लुक आउट नोटिस जारी किया था। इसके आधार पर दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट से विदेश जाने की कोशिश करते हुए काबू कर लिय ग0या। थाना फेज-एक के एसएचओ लखविंदर सिंह ने बताया कि दोनों को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed