{"_id":"62d31ba83c08fc0cae05e653","slug":"corporation-will-distribute-bags-to-stop-single-use-plastic-mohali-news-pkl4567905105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगल यूज प्लास्टिक रोकने के लिए निगम बांटेगा थैले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंगल यूज प्लास्टिक रोकने के लिए निगम बांटेगा थैले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए अब नगर निगम व करियाना एसोसिएशन एक मंच पर आए हैं। दुकानदारों को पॉलिथीन का प्रयोग करने से रोका जाएगा। साथ ही उन्हें जूट या कपड़े के थैले प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस कड़ी में सेक्टर-68 में शनिवार को करियाने का सामान बेचने वाले दुकानदारों को थैले वितरित किए गए। प्रत्येक दुकानदार को पचास थैले दिए जाएंगे। इस मौके नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू, सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी, पार्षद वनीत मलिक व समाज सेवी कुलविंदर संजू विशेष तौर पर हाजिर रहे।
मेयर ने कहा कि पॉलिथीन न सिर्फ पर्यावरण के लिए घातक है, बल्कि इंसानी जीवन के लिए भी इनसे खतरा है। बरसात के मौसम में लोगों की तरफ से सड़कों के किनारे फेंके जाते पॉलिथीन की वजह से ड्रेनेज सिस्टम जाम हो जाता है। अब इन पर पाबंदी लग चुकी है लेकिन फिर भी कई दुकानदार इनका प्रयोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह मार्केट में सामान खरीदने जाते समय थैला लेकर जाएं। दुकानदारों से पॉलिथीन के लिफाफों की मांग न करे। उन्होंने करियाना मर्चेंट एसोसिएशन के प्रयास की प्रशंसा की। इस मौके पर सतपाल सिंह, गोपाल बंसल, राकेश गुप्ता, प्रदीप गर्ग, शाम मुकंद कांसल, नयू वालिसटी सेक्टर-68 समेत कई नामी करियाना स्टोर के मालिक मौजूद रहे।