फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'Corporation gets ultimatum to put cameras in markets in a month'

‘निगम को एक महीने में मार्केटों में कैमरे लगाने का अल्टीमेटम’

Tue, 31 Dec 2019 12:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
'Corporation gets ultimatum to put cameras in markets in a month'
‘निगम को एक महीने में मार्केटों में कैमरे लगाने का अल्टीमेटम’
विज्ञापन

फेज-10 की मार्केट में ज्वेलर शॉप में हुई लूट के बाद व्यापार मंडल और ज्वेलर एसोसिएशन आई संघर्ष की राह
दोनों संस्थाओ ने नगर निगम को पत्र लिखा, कहा- एक महीने में कैमरे नहीं लगाने पर शुरू करेंगे संघर्ष
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। फेज-10 में सोमवार को ज्वेलर शॉप में हुई लूट की वारदात के बाद विभिन्न मार्केटों के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है। इसी मामले को लेकर व्यापार मंडल के सीनियर उप प्रधान शलिंदर आनंद एवं ज्वेलर एसोसिएशन के महासचिव सरबजीत सिंह ने नगर निगम के कमिश्नर को पत्र लिखा है। उन्होंने नगर निगम को कैमरे लगाने के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। साथ ही साफ किया है कि तय समय में कैमरे नहीं लगाए गए तो दुकानदार निगम को खिलाफ संघर्ष शुरू करेंगे।
एसोसिएशन ने नगर निगम को लिखे पत्र में कहा है कि सारे दुकानदार नगर निगम को प्रॉपर्टी टैक्स अदा करते हैं। ऐेसे में सारे दुकानदारों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया करवाना उसकी जिम्मेदारी है पर इस दिशा में कार्रवाई नहीं की जा रही है। मार्केट में एक तरफ जहां सड़केें टूटी पड़ी हैं। वहीं कैमरे तक नहीं लगाए गए हैं। एसोसिएशन लंबे समय से मांग करती आ रही है कि दुकानदारों की सुरक्षा को मुख्य रखते हुए मार्केटों के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर कैमरे लगाए जाएं। इसके साथ ही मार्केटों में लगने वाली रेहड़ी-फड़ी को हटाया जाए। इस संबंधी कार्रवाई होने पर उन्हें सूचित करें।
विज्ञापन

ज्वेलर एसोसिएशन के महासचिव सरबजीत सिंह ने बताया कि वह हर दुकानदार के साथ है। दुकानदारों के हकों के लिए वह संघर्ष करते रहेंगे। व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा ने कहा कि वह काफी समय से निगम को कह रहे हैं कि व्यापारियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाएं क्योंकि दुकानदार हर साल टैक्स भरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed