फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona restrictions extended till February 25, given some relief

कोरोना की पाबंदियां 25 फरवरी तक बढ़ीं, कुछ राहत दी

Wed, 16 Feb 2022 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Corona restrictions extended till February 25, given some relief
मोहाली। कोरोना महामारी को लेकर जिला प्रशासन ने पाबंदियों को 25 फरवरी तक बढ़ा दिया है। हालांकि लोगों को कुछ राहत जरूर दी गई है। 15 साल से अधिक उम्र के छात्रों को कक्षाओं में जाने के लिए कम से कम एक कोरोना टीका लगवाना जरूरी कर दिया गया है। हालांकि छात्रों के पास ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प भी रहेगा। साथ ही सभी बार, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, मॉल, रेस्टोरेंट, स्पा, जिम, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, म्यूजियम, चिड़ियाघर 75 फीसदी क्षमता के साथ खुल पाएंगे, जबकि इससे पहले 50 फीसदी क्षमता के साथ खुलते थे।
विज्ञापन

हालांकि पूरे स्टाफ को कोरोना के दोनों टीके लगे होना जरूरी किया गया है। एसी बसों में 50 फीसदी सवारियों के साथ चल सकती हैं। बिना मास्क के आने वाले लोगों को सरकारी या निजी दफ्तर में कोई सेवा नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में बाहर से आने वाले लोगों का कोरोना टीकाकरण पूरी तरह होना चाहिए। इसके अलावा कम से कम 72 घंटे से कम समय की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट या कोविड से ठीक होने वाले यात्रियों को पंजाब में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। अगर किसी यात्री के पास दोनों चीजों में से कोई नहीं है तो आरएटी टेस्टिंग जरूरी की गई है। वहीं, फ्लाइट से यात्रा करने वालों पर पूरी तरह टीकाकरण जरूरी किया गया। उन्होंने बताया कि दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं को दफ्तर में हाजिर होने से छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed