फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona killed two in Mohali, 297 infected

मोहाली में कोरोना ने ली दो की जान, 297 हुए संक्रमित

Sun, 13 Sep 2020 01:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Corona killed two in Mohali, 297 infected
मोहाली। जिला मोहाली में भले ही कुछ दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के मामले कम हुए हैं, लेकिन रुक नहीं रहे। शनिवार को कोरोना की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 297 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। वहीं, 257 लोगों ने कोविड को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन मोहाली डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि कोरोना से जिन दो लोगों की मौत हुई है। उनमें एक मरीज जीरकपुर के रहने वाले 67 साल के बुजुर्ग थे। उनका पीजीआई चंडीगढ़ से इलाज चल रहा था। जबकि दूसरी मौत डेराबस्सी निवासी एक 53 वर्षीय महिला की हुई है। वह ग्रेशियन अस्पताल में भरती थी। वहीं, उन्होंने बताया कि इस दौरान मोहाली एरिया में 114 केस, खरड़ में 50, ब्लॉक घडुआं में 57, ढकौली में 53, डेराबस्सी में 7, बूथगढ़ में 10, लालड़ू में 1, कुराली में 4 और बनूड़ में 1 कोरोना संक्रमित सामने आया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 6357 कोरोना संक्रमित केस सामने आ चुके हैं और अभी 2105 लोग सक्रिय हैं। वहीं 4124 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक कोरोना से 128 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed