फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona infection should not reach anywhere from house to house, vigorously tremendous, yet the services provided by the mobile app

ऐसे कहीं घर-घर तक न पहुंच जाए कोरोना संक्रमण, सख्ती जबरदस्त, फिर भी मोबाइल एप से दी जा रहीं सैलून सेवाएं

Mon, 11 May 2020 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Corona infection should not reach anywhere from house to house, vigorously tremendous, yet the services provided by the mobile app
जीरकपुर। केंद्र सरकार की ओर से लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए लॉकडाउन और कर्फ्यू लागू किया हुआ है। इसके बावजूद सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए अब मोबाइल एप के माध्यम से सैलून की होम सर्विसेज की शुरुआत कर दी गई है।
विज्ञापन

इसका नतीजा यह है कि अब सैलून वर्करों की घर-घर में एंट्री होने लगी है और लोगों को इसकी सेवाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। ऐसी सेवाओं को बंद करवाने के लिए ट्राइसिटी सैलून एंड स्पा एसोसिएशन ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर यह सेवाएं तुरंत प्रभाव से बंद करवाने और जो घर-घर जा रहे हैं उनके ऊपर एक्शन लेने की मांग की है।
विज्ञापन

बता दें कि ट्राइसिटी में करीब पांच सौ से ज्यादा सैलून और स्पा सेंटर हैं। ऐसी स्थिति में एसोसिएशन ने कई हेयर स्टाइलिस्टों के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन का कहना है कि जो लोग घर-घर जाकर यह सर्विस दे रहे हैं उनके कारण कहीं संक्रमण ज्यादा न फैल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे होता है लोगों से कांटैक्ट
सैलून और स्वा सर्विव देने के लिए मोबाइल एप में कई तरह के विकल्प दिए गए हैं। इसमें किसी ने जो भी सेवाएं लेनी हैं, उसके लिए पहले आवेदन करना होता है। उसके बाद एप्वाइंटमेंट मिलती है। एप्वाइंटमेंट के आधार पर ही संबंधित हेयर स्टाइलिस्ट और अन्य आर्टिस्ट घर पर पहुंचकर सेवाएं देते हैं।
कोट्स
मोबाइल एप आधारित होम ब्यूटी सर्विस प्रोवाइडर्स ने अपना काम शुरू कर दिया है। यह कोविड-19 के नियमों के एकदम विपरीत है। इससे कोरोना वायरस फैलने का खतरा ज्यादा है। इस तरह की सर्विस के लिए कई ऐसे प्रोफेशनल लोग हैं जिन्होंने निजी स्तर पर घर में जाकर हेयर कट और अन्य सैलून सेवाएं देने के लिए अपनी पोस्ट सोशल मीडिया पर भी डाली हैं।
-गुनीत स्वानी, कोर कमेटी सदस्य
कोट्स
हमारी ट्राइसिटी सैलून एंड स्पा एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने ऐसे मोबाइल एप आधारित होम ब्यूटी सर्विस देकर गैरकानूनी काम करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्योंकि ऐसे लोग सरकार के आदेशों की उल्लंघना कर सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचा रहे हैं। एसोसिएशन ने यह मामला गवर्नर और डीसी मोहाली, डीसी पंचकूला को भी भेजा है।
-वीर कौल, कोर कमेटी सदस्य, ट्राइसिटी सैलून एंड स्पा एसोसिएशन
यह मामला चिंताजनक है। मोबाइल एप पर आधारित इस सेवा को तुरंत प्रभाव से बंद करवाना चाहिए। ऐसी स्थिति में काफी ज्यादा समस्या हो सकती है। हां, यदि सरकार द्वारा निर्देश आते हैं तो ही इस तरह की सर्विस देनी चाहिए।

-नौनिहाल सिंह, कोर कमेटी सदस्य, ट्राइसिटी सैलून एंड स्पा एसोसिएशन
जहां एक ओर सैलून सेवाएं बंद हैं तो ऐसी सेवाएं कैसे दी जा सकती हैं। ऐसी सेवाओं पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। यह एक अनुचित ट्रेड प्रैक्टिस है। जहां एक ओर प्रमुख सैलून और स्पा बंद हैं, वहां ऐसी मोबाइल
ब्यूटी सेवाएं कैसे दी जा सकती हैं। इनके ऊपर कार्रवाई भी करनी चाहिए।
-रश्मीत, कोर कमेटी सदस्य, ट्राइसिटी सैलून एंड स्पा एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed