फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Corona : Increasing infection .. Four killed in Mohali, 287 people found infected

कोरोना : बढ़ रहा संक्रमण.. मोहाली में चार की मौत, 287 लोग संक्रमित मिले

Mon, 29 Mar 2021 02:07 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Corona : Increasing infection .. Four killed in Mohali, 287 people found infected
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को कोरोना महामारी से चार लोगों की मौत हो गई और 287 लोग संक्रमित पाए गए हैं। साथ ही कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 423 पर पहुंच गया है। कोरोना से मौतों के मामलों में मोहाली ट्राइसिटी में टॉप पर है। जबकि इसके बाद चंडीगढ़ और पंचकूला का नाम है। डीसी गिरीश दियालन ने लोगों को नसीहत दी है कि वह कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें, जिससे महामारी को मात दी जा सके।
विज्ञापन

वहीं, 24 घंटे में कोरोना से जिन चार लोगों की मौत हुई है, प्रशासन ने उनके बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि संक्रमित 287 लोगों में बनूड़ के 10, डेराबस्सी के 12, ढकोली के 29, खरड़ के 15, कुराली के तीन, लालड़ू के पांच और मोहाली शहर के 213 केस शामिल हैं। जबकि 211 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है। वहीं, कोरोना को लेकर पूरे पंजाब में मोहाली की स्थिति काफी नाजुक है। पंजाब में जिला मोहाली उन पांच जिलों में शुमार है, जहां पर कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक केस सामने आ रहे हैं। वहीं, मोहाली में अब सक्रिय मरीजों की संख्या तीन हजार पार कर 3301 पर पहुंच गई है। प्रशासनिक अधिकारी लोगों को आगाह कर रहे हैं कि अगर उन्होंने समय रहते कोरोना दिशानिर्देशों का पालन कर इस महामारी को बढ़ने से नहीं रोका तो हालात काफी खराब हो जाएंगे। इसके साथ ही टीकाकरण और कोरोना टेस्टिंग को बढ़ाया गया है। कोरोना टेस्टिंग की सुविधा मोहाली के सिविल अस्पताल में 24 घंटे दी जा रही है। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 25880 केस सामने आए हैं। इनमें से 22156 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय केस 3301 और अब तक 423 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed