फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Complainant was beaten up outside the police station, case registered against two

थाने के बाहर शिकायतकर्ता के साथ मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज 19-27-55

Thu, 30 Dec 2021 02:33 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Complainant was beaten up outside the police station, case registered against two
जीरकपुर। पुलिस ने थाने के बाहर शिकायतकर्ता से मारपीट के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सतीश कुमार त्यागी निवासी डेराबस्सी और सुनील दत्त निवासी अंबाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में अशोक गर्ग निवासी सेक्टर-3 पंचकूला ने बताया कि वह प्रॉपर्टी का कारोबार करते हैं। मोतिया बिजनेस पार्क में आडियल होम्स के पार्टनर दो प्रोपर्टी डीलर अंकुर त्यागी और रजत कौशिक काम करते हैं। कुछ समय पहले अंकुर और रजत ने किसी वरिंदर सिंगला नामक व्यक्ति को मुझसे पूछे बगैर मेरे 6 फ्लैटों की रसीदें बनाकर दे दी। इसके बाद वरिंदर सिंगला ने केस रेरा में डाल दिया। इसमें उनके खिलाफ 8 दिसंबर को आईपीसी की धाना 420 और 120बी के तहत केस दर्ज हुआ था। इसको लेकर वह मंगलवार को जीरकपुर थाने में पुराने केस की पैरवी करने गए थे। अशोक गर्ग ने बताया कि जैसे ही वह थाने से बाहर निकलकर गाड़ी के पास जाने लगे तो बाहर खड़े सतीश त्यागी जो कि अंकुर के ससुर हैं और सुनील दत्त जो रजत कौशिक का पिता है, दोनों ने उसे रोककर फैसला करने को बोला। इस पर उन्होंने फैसला करने से मना किया तो सतीश त्यागी और सुनील दत्त ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने आरोपी सतीश त्यागी और सुनील दत्त के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed