फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Compensation of Rs 2 lakh will be given in case of death in road accident and Rs 50 thousand in case of injury.

Mohali News: सड़क हादसे में मृत्यु होने पर दो लाख और घायल होने पर 50 हजार का मुआवजा मिलेगा

Sat, 22 Feb 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Compensation of Rs 2 lakh will be given in case of death in road accident and Rs 50 thousand in case of injury.
मोहाली। हिट एंड रन मुआवजा मामलों पर जिला समिति ने चर्चा की। उपमंडल मजिस्ट्रेटों द्वारा समिति के समक्ष रखे मामलों पर अतिरिक्त उपायुक्त (जी) विराज एस तिड़के ने एसडीएम को मामलों की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि हिट एंड रन मामलों में 1 अप्रैल 2022 को या उसके बाद होने वाली दुर्घटनाओं के लिए प्रभावी मुआवजा मृत्यु के मामले में दो लाख रुपये और गंभीर चोट के मामले में 50,000 रुपये है। 31 मार्च 2022 को या उससे पहले हिट एंड रन दुर्घटना के पीड़ितों को देय मुआवजा पुरानी सोलेशियम फंड स्कीम 1989 के अनुसार दिया जाएगा। मृत्यु के मामले में 25,000 रुपये और गंभीर चोट के मामले में 12,500 रुपये है। बैठक में एसडीएम दमनदीप कौर, एसडीएम गुरमंदर सिंह और एसडीएम अमित गुप्ता के अलावा सहायक कमिश्नर (जी) डॉ. अंकिता कंसल, डीएसपी (ट्रैफिक) करनैल सिंह, परिवहन विभाग के प्रतिनिधि और समिति के गैर-सरकारी सदस्य हरप्रीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed