फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   drugs smuggling from pakistan in form of salt case hearing in mohali court

नमक कहकर ड्रग्स मंगाई, बड़ा खुलासा- जिन कंपनियों को पेमेंट हुई, उन्हें चलाती है आईएसआई

Fri, 22 Nov 2019 11:26 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 22 Nov 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन
drugs smuggling from pakistan in form of salt case hearing in mohali court
सांकेतिक तस्वीर
 पाकिस्तान से नमक की खेप में हेरोइन मंगवाने के मामले की वीरवार को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले के एक आरोपी अजय गुप्ता की जमानत याचिका अदालत में लगी हुई थी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 25 नवंबर निश्चित की है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पिछली सुनवाई में आरोपी अजय गुप्ता की तरफ से अदालत में जमानत याचिका लगाई गई थी। इस पर अदालत ने गुप्ता को नमक मंगवाने व उसकी पेमेंट संबंधी दस्तावेज पेश करने के लिए कहा था। वीरवार को सुनवाई के दौरान अजय गुप्ता के वकील ने पाकिस्तान की दो कंपनियों को नमक की पेमेंट करने संबंधी दस्तावेज पेश किए।
विज्ञापन


गुप्ता के वकील एएस लोंगिया ने बताया कि यह पेमेंट अगस्त 2018 से लेकर अप्रैल 2019 तक की गई। गुप्ता की बैंक स्टेटमेंट के मुताबिक पाकिस्तान की दो कंपनियों को यूएस डॉलर में भुगतान हुआ है। इस दौरान 2070, 1800, 2700 व 5400 यूएस डॉलर का भुगतान किया गया। जिन कंपनियों को भुगतान किया गया, वे दोनों लाहौर की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एमैक्स जनरल ट्रेडिंग व ग्लोबल विजिन इंपैक्स कंपनी शामिल है। हालांकि एनआईए ने गुप्ता की तरफ से जमा करवाए दस्तावेजों का विरोध किया। उन्होंने कहा कि गुप्ता के वकील ने जो दस्तावेज दिखाए हैं, उन दोनों शेल कंपनियों को पाकिस्तान की सरकारी एजेंसी आईएसआई चलाती है जो भारत में कारोबार की आड़ में ड्रग्स भेजती थी। एनआईए ने बताया कि उन्होंने इस संबंधी ऑनलाइन सर्च की है जिसमें कई अहम चीजें सामने आई हैं।


कोर्ट ने पूछा- आरोपी को रिमांड पर क्यों नहीं लिया
इसी बीच एनआईए ने पूछा कि अगर अजय गुप्ता इस केस में शामिल है तो ऐसे में एनआईए ने आरोपी का पुलिस रिमांड क्यों नहीं मिला। अजय गुप्ता उस दिन से ही ज्यूडिशियल रिमांड पर चल रहा है। जब से एनआईए ने उसकी कस्टडी ली है। इस पर एजेंसी ने कहा कि अजय गुप्ता पेशे से सीए है। वह पाकिस्तान से आने वाली ड्रग रिसीव करता था। वहीं, वह केस के मुख्य आरोपी तारिक लोन के संपर्क में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed