फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   community centre of phase-five damged, corporation not care

फेज पांच का कम्युनिटी सेंटर खस्ताहाल , निगम नहीं कर रहा सुधार

Mon, 30 Dec 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
community centre of phase-five damged, corporation not care
मोहाली। नगर निगम ने गमाडा से शहर के कम्युनिटी सेंटर अपने पास ले लिए हैं। वहीं अब इनकी देखरेख सही ढंग से न होने के कारण इनकी हालत बद से बदतर बनती जा रही है। विवाह आदि समागमों के लिए नगर निगम फीस भी वसूल रहा है पर उसके बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

फेज पांच के कम्युनिटी सेंटर का हाल देखकर तो यह लगता है कि जैसे इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। फेज पांच की प्रोग्रेसिव वेलफेयर सोसायटी के प्रधान गुरमीत सिंह ने अन्यों सोसायटी के सदस्यों के साथ कम्युनिटी सेंटर का दौरा करते हुए दिखाया कि सेंटर में गंदगी की भरमार है और एंट्री प्वाइंट पर गेट के साथ बिजली के नंगे तारें लटक रहे हैं जो कि कभी भी किसी बड़े हादसे का न्यौता दे सकते हैं। कम्युनिटी सेंटर के अंदर बड़ी-बड़ी घास, सेंटर में बनी स्टेज की सीढ़ियां भी टूटी पड़ी हैं। इसके साथ ही सेंटर की बाहर की दीवार जहां पर मार्केट बनी है, वहां से टाइलें टूटकर सेंटर में गिर रही है। इसके अलावा भी कम्युनिटी सेंटर में कई तरह की समस्या है जिसका सुधार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोसायटी के प्रधान ने बताया कि नगर निगम लोगों से सेंटर में कोई भी समागम करने के लिए फीस लेता है पर उसके बावजूद कोई भी सुविधा प्रदान नहीं की जाती है। समागम के बाद सिर्फ सफाई कर दी जाती है पर जो गंदगी सेंटर के चारों ओर फैली है, उसकी सफाई नहीं होती जिससे समस्या आ रही है। उन्होंने नगर निगम को कम्युनिटी सेंटर की हालत सुधारने के लिए पत्र भेजा है ताकि इलाके का कम्युनिटी सेंटर सबसे सुंदर बनाया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम ने फेज-3बी1 का कम्युनिटी सेंटर अपने खर्च पर बनाने के लिए नगर निगम की मीटिंग में प्रस्ताव पास किया है पर शहर में अन्य कम्युनिटी सेंटर भी हैं जो नगर निगम के पास है लेकिन उनकी देखरेख व विकास की ओर नगर निगम का बिल्कुल ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed