{"_id":"67a51198fce93e5549033ce3","slug":"collision-with-the-trolley-standing-in-front-driver-died-after-heavy-coil-loaded-on-the-trolley-coming-behind-fell-on-the-cabin-mohali-news-c-71-1-mli1005-125297-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: आगे खड़े ट्राले से लगी टक्कर, पीछे आए ट्रांले पर लदी भारी कॉयल कैबिन पर गिरने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: आगे खड़े ट्राले से लगी टक्कर, पीछे आए ट्रांले पर लदी भारी कॉयल कैबिन पर गिरने से चालक की मौत
विज्ञापन
लालडू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव सरसीनी के निकट तड़के एक खड़े ट्राले के पीछे दूसरा ट्राला टकराने से ट्राले पर लदी टनों वजनी कॉयल लुढ़कर आगे कैबिन पर जा गिरी। इससे कैबिन पिचक गया और इसमें बैठे ट्राला चालक की मौत हो गई। मृतक चालक की पहचान 28 साल के भूप सिंह पुत्र रामप्रकाश निवासी थाना निगोह, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है।
एएसआई निर्भय सिंह ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब साढ़े चार बजे हाईवे किनारे जग्गी ढ़ाबे के पास हुआ है। यहां पर कॉयल से लदे एक दूसरे ट्राले का चालक लाभ सिंह चाय पीने के लिए सड़क किनारे रुका था। चालक लाभ सिंह चाय पीकर जैसे ही ट्राले के कैबिन में घुसा तो पीछे से आ रहे दूसरे ट्राले ने उसके ट्राले में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से लाभ सिंह का ट्राला भी करीब 50 मीटर आगे तक सरक गया तो वह नीचे उतर गया और पीछे जाकर देखा तो दंग रह गया। पीछे टकराए ट्राले में लदी कॉयल की सपोर्ट टूट गई थी और वह लुढ़ककर उसी के कैबिन पर आ गिरी थी। इससे उसका कैबिन पूरी तरह से पिचक गया और अंदर बैठे चालक की उसके नीचे कुचलने से मौत हो गई।
यह देखकर लाभ सिंह ने अपना ट्राला आगे किया तो जब कैबिन के ऊपर से कॉयल नीचे गिरी। कैबिन के बीच चालक बुरी तरह कुचला हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि मृतक ट्राला चालक का शव निकालने में करीब दो घंटे लगे। एक हाइड्रा मंगवाकर कॉयल साइड़ में की गई और कैबिन को कटर से काटा गया। मृतक का शव डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ट्राला चालक लाभ सिंह को काबू कर दोनों ट्राले कब्जे में ले लिए हैं।