फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Collector rates hiked in Mohali, burden on common people's pockets will increase

Mohali News: मोहाली में बढ़े कलेक्टर रेट, आम लोगों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

Fri, 14 Nov 2025 12:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Collector rates hiked in Mohali, burden on common people's pockets will increase
संवाद न्यूज एजेंसी मोहाली। ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी ने अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न सेक्टरों और इंडस्ट्रियल इलाकों के कलेक्टर रेट में वृद्धि की घोषणा की है। यह नई दरें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लागू की गई है। नई दरों के अनुसार, सेक्टर 53 से 71 और सेक्टर 62 की दरें बढ़ाकर ₹71,500 प्रति वर्ग गज कर दी गई हैं, जबकि सेक्टर 76 से 80 में यह ₹70,000 प्रति वर्ग गज तय की गई है। वहीं, एरो सिटी, इको-सिटी, और आईटी सिटी जैसे विकसित इलाकों में दरें ₹65,000 से ₹68,000 प्रति वर्ग गज तक पहुंच गई है। औद्योगिक क्षेत्रों में भी वृद्धि की गई है। सेक्टर 57-A और सेक्टर 101 के इंडस्ट्रियल प्लॉट्स की दरें अब ₹45,000 प्रति वर्ग गज होंगी, जबकि राजपुरा फोकल पॉइंट में यह ₹18,500 रखी गई है।
विज्ञापन





लोगों की मुश्किलें बढ़ीं

स्थानीय निवासियों और प्रॉपर्टी डीलरों का कहना है कि इस वृद्धि से घर खरीदना और प्लॉट रजिस्ट्री करवाना और महंगा हो जाएगा। रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि पहले से ही मंदी का सामना कर रहे प्रॉपर्टी बाजार पर इसका असर पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed