{"_id":"6517338d824c22973f00ba76","slug":"cleanliness-fortnight-will-be-celebrated-at-two-places-in-every-ward-mohali-news-c-87-1-spkl1037-4959-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हर वार्ड में दो जगह मनाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हर वार्ड में दो जगह मनाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम एक अक्तूबर को प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता ही सेवा कैंपेन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा मनाने जा रहा है। इस स्वच्छता पखवाड़ा के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि भारत वर्ष में स्वच्छता ही सेवा कैंपेन की शुरुआत 15 सितंबर से की गई थी और यह कैंप 2 अक्तूबर 2023 तक चलेगा। यह स्वच्छता पखवाड़ा एक अक्तूबर को पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़ा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की सफाई शाखा की टीम ने सीएसआई अविनाश सिंगला की अगुवाई में निगम की गाड़ियों को लगाकर हर वार्ड/सेक्टर से हॉर्टिकल्चर वेस्ट को उठाया है। आयुक्त ने कहा कि एक अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा से पहले सारा हॉर्टिकल्चर वेस्ट उठा कर पंचकूला को हॉर्टिकल्चर मुक्त कर दिया जाएगा।मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि प्रत्येक निगम व परिषद में पड़ते हर वार्ड में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न स्कूलों, संस्थाओं, मार्केट, मंदिर, गुरुद्वारा, स्लम एरिया आदि जैसी जगहों पर स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। केवल सरकार और नगर निगम से यह अभियान सफल नहीं हो सकता, इसके लिए हर घर के हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और सफाई अभियान में शामिल होकर स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाना होगा।
वार्डों में यहां मनाया जाएगा स्वच्छता पखवाड़ा
- वार्ड-1 में भैंसा टिब्बा के स्लम एरिया और सकेतड़ी माहवदेव मंदिर।
- वार्ड-2 में एमडीसी सेक्टर 4 की मार्केट और एमडीसी सेक्टर-5 रेसिडेंशियल एरिया।
- वार्ड-3 में सेक्टर-16 की मार्केट और सेक्टर-7 स्कूल के पास के एरिया में।
- वार्ड-4 में सेक्टर 8 रेसिडेंशियल एरिया और सेक्टर-10 की मार्केट।
- वार्ड-5 में सेक्टर-15 स्कूल के पास और मार्केट के पास, सेक्टर 15 रेहड़ी मार्केट।
- वार्ड-6 में राजीव कॉलोनी में आंगनबाड़ी के पास और राजीव कॉलोनी स्लम एरिया।
- वार्ड-7 में गुरुद्वारा के पास बुढ़नपुर मार्केट में और इंदिरा कॉलोनी स्लम एरिया।
- वार्ड-8 में सेक्टर-19 की मार्किट की रोड साइड और फेस 2 के गार्बेज कलेक्शन प्वाइंट्स के पास।
- वार्ड-9 में सेक्टर-14 नगर निगम कार्यालय के नजदीक पब्लिक और प्राइवेट ऑफिस के पास और अभयपुर में मार्केट स्थान पर।
- वार्ड-10 में सेक्टर-12ए में स्कूल के पास और सेक्टर-12 रेसिडेंशियल एरिया।
- वार्ड-11 में सेक्टर-4 मार्केट स्थान और सेक्टर-11 रेसिडेंशियल एरिया।
- वार्ड-12 में माजरी चौक के पास पुल के नीचे और सेक्टर-5 बस स्टैंड।
- वार्ड-13 में सेक्टर-21 मार्केट के नजदीक स्कूल के पास और सेक्टर-21 मार्केट की जगह।
- वार्ड-14 में सेक्टर-20 आशियाना फ्लैट्स रेसिडेंशियल एरिया और सेक्टर-20 संस्कृति गवर्नमेंट स्कूल के पास।
- वार्ड 15 में सेक्टर-20 अनाज मंडी के पास मार्किट की जगह और सेक्टर-20 मार्किट की जगह।
- वार्ड-16 में नाडा साहिब गुरुद्वारा और बीड़ घग्गर रेसिडेंशियल एरिया।
- वार्ड-17 में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के नजदीक पब्लिक और प्राइवेट ऑफिस के पास और सेक्टर-25 जीएसटी भवन के नजदीक पब्लिक और प्राइवेट ऑफिस के पास।
- वार्ड-18 में सेक्टर-26 मार्किट स्थान और आशियाना फ्लैट्स रेसिडेंशियल एरिया।
- वार्ड-19 में रामगढ़ की मार्किट और रामगढ़ के स्कूल के पास।
- वार्ड 20 में सुखदर्शनपुर में गोशाला और अलीपुर इंडस्ट्रियल एरिया के पब्लिक और प्राइवेट ऑफिस के पास।