फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Clashes between women teachers and police in Kharar

खरड़ में महिला अध्यापकों और पुलिस में झड़प

Thu, 30 Dec 2021 02:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Clashes between women teachers and police in Kharar
खरड़। पंजाब के विभिन्न जिलों से आए अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर रोष रैली की और बस स्टैंड के टी-प्वाइंट पर धरना प्रदर्शन करते हुए खरड़-चंडीगढ़, खरड़-रोपड़ पर हाईवे को बंद कर दिया। इससे ट्रैफिक जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और हाईवे जाम करके बैठे अध्यापकों को हटाने की कोशिश की। लेकिन इस बात को लेकर दोनों के बीच हुई झड़प हाथापाई तक पहुंच गई और महिला अध्यापकों ने पुलिस अधिकारियों पर थप्पड़ जड़ने के आरोप लगा दिए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर एनएसक्यूएफ अध्यापक यूनियन ने खरड़ में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू किया और देखते ही देखते बस स्टैंड टी प्वाइंट के पास हाईवे के बीच बैठकर सड़क पर आवाजाही बंद कर दी। पुलिस अधिकारी मुलाजिमों के साथ यहां पहुंच कर अध्यापकों से रास्ता खोलने की अपील करने लगे। लेकिन उन्होंने सीएम से मुलाकात करवाकर उनके मामले हल करवाने की बात कही। दूसरी ओर अपनी जिद्द को लेकर बैठे अध्यापकों को सड़क से हटाने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया, जिसका असर यह हुआ कि दोनों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंच प्रदर्शनकारियों की शिकायतें सुनी और उच्चाधिकारियों से मुलाकात करवाकर उनकी मांगों को पूरा करवाने का भरोसा दिया। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनकी एक न सुनी और बुधवार को ही मीटिंग करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed