फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Civil surgeon inspects corona guidelines in four government hospitals

सिविल सर्जन ने चार सरकारी अस्पतालों में किया कोरोना गाइडलाइन का निरीक्षण

Sun, 27 Sep 2020 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Civil surgeon inspects corona guidelines in four government hospitals
मोहाली। कोरोना वायरस से जंग के खिलाफ सेहत विभाग ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इसके मद्देनजर शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने जीरकपुर, डेराबस्सी, लालड़ू और बनूड़ के सरकारी अस्पतालों का दौरा कर कोरोना गाइडलाइन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने अस्पतालों के सीनियर मेडिकल अफसरों से बैठक कर जरूरी रणनीति तैयार की। डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए पॉजिटिव मरीजों की पहचान करना काफी जरूरी है। इसके लिए विभिन्न जगह पर सैंपलिंग कैंप लगाए जा रहे हैं। जिसके तहत बूथगढ़, घडुआं और लालड़ू में कैंप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बीमारी पर काबू पाने के लिए सबसे जरूरी है कि कोरोना टेस्ट के लिए लोगों के सैंपल लिए जाएं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें। वहीं, बाहर निकलते समय मास्क या किसी अन्य कपड़े से मुंह को जरूर ढककर रखें और बाहर से घर आते ही साबुन से हाथ धोने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. दलजीत सिंह, एसएमओ डॉ. संगीता जैन, डॉ. पॉमी चतरथ, डॉ. हरप्रीत कौर ओबराय, डॉ. सुखविंदर सिंह, डॉ. एचएस चीमा, डॉ. विक्रांत, हेल्थ इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed