फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   City council demolished illegal constructions in village Kansal, also warned

Mohali News: परिषद ने गांव कांसल में चलाया पीला पंजा

Wed, 10 May 2023 02:02 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Wed, 10 May 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
City council demolished illegal constructions in village Kansal, also warned
नगर परिषद ने गांव कांसल में गिराए अवैध निर्माण, चेतावनी भी दी
विज्ञापन


नव निर्माण पर लगी है रोक, अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद नगर परिषद ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

नयागांव। नगर परिषद के अधीन पड़ते गांव कांसल में मंगलवार को नगर परिषद की टीम ने पीला पंजा चलाकर यहां पर किए जा रहे अवैध नव निर्माण गिराए। इस दौरान टीम की ओर से करीब 10-15 चल रहे नवनिर्माणों पर कार्रवाई की गई। इसके साथ ही नगर परिषद के कर्मचारियों ने लोगों को यहां पर निर्माण न करने की चेतावनी भी दी है।

जानकारी के मुताबिक गांव कांसल में 2012 से नवनिर्माण करने पर रोक लगी हुई है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से यहां पर सुखना कैचमेंट का हवाला देकर रोक के आदेश जारी किए गए थे। यह मामला अभी भी अदालत में लंबित हैं। इसके बावजूद लोग इलाके में लगातार निर्माण कर रहे थे। इसमें पिछले दिनों नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आई थी। ये कर्मचारी नवनिर्माण के नाम पर वसूली करके लोगों को निर्माण कार्य करने देते थे। इस मामले को अमर उजाला ने पांच मई के संस्करण में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें कर्मचारियों की भूमिका के बारे में भी तथ्यों के साथ खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद नगर परिषद की टीम मंगलवार को हरकत में आई और कांसल के इलाके में हो रहे अवैध निर्माण पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


इस प्रकार होते हैं अवैध निर्माणइलाके के लोगों की मानें तो पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से इस इलाके में नवनिर्माण पर रोक लगाई हुई है। लेकिन पुराने हुए निर्माण पर कार्रवाई के लिए कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं। इसी का फायदा नगर परिषद के कर्मचारी भी उठाते हैं। वे आननफानन लोगों को छूट देकर निर्माण करने देते हैं और इसके साथ ही उस पर रंगरोगन करवा देते हैं ताकि वह पुराना निर्माण घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

इलाके में रोक लगी होने के कारण नवनिर्माण पर नगर परिषद की टीम कार्रवाई करती रही है। मंगलवार को कार्रवाई के दौरान लोगों को सख्त चेतावनी दी गई है। भविष्य में भी इस इलाके में कोई भी निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। -अशोक कुमार, कार्यकारी अधिकारी नयागांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed