फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh University video scandal: Police entangled in the statement of the girl

Mohali Video Leak: आरोपी छात्रा के बयानों में उलझ रही पुलिस, आरोपी सन्नी के बारे में नया खुलासा

Sat, 24 Sep 2022 01:27 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Sat, 24 Sep 2022 01:27 AM IST
सार

केस की जांच कर रही एसआईटी शुक्रवार को चंडीगढ़ में ही रही। साथ ही केस से जुड़े सारी अपडेट उच्चाधिकारियों के सामने रखे। मुख्य आरोपी पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में इस केस की तह तक जाना और मजबूत साक्ष्य जुटाने के लिए एसआईटी प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Chandigarh University video scandal: Police entangled in the statement of the girl
आरोपी छात्रा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) में छात्राओं के अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी युवती के बयान में पुलिस उलझ गई है। सूत्रों के अनुसार आरोपी युवती कुछ समय बाद ही बयान बदल देती है। वह कभी खुद को पीड़ित दिखाने की कोशिश करती है तो अगली पूछताछ में कहती है कि वह तो अपने दोस्त को ही वीडियो भेजती थी। इस पर एसआईटी अधिकारी विचार कर रहे हैं। उन्होंने यह बात वरिष्ठ अधिकारियों व विशेषज्ञों के सामने रखी है। दूसरी तरफ आरोपियों के वकील ने भी पीड़िता व पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक केस की जांच कर रही एसआईटी शुक्रवार को चंडीगढ़ में ही रही। साथ ही केस से जुड़े सारी अपडेट उच्चाधिकारियों के सामने रखे। मुख्य आरोपी पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में इस केस की तह तक जाना और मजबूत साक्ष्य जुटाने के लिए एसआईटी प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ खरड़ सदर थाने में इस दौरान नियमित कार्रवाई चलती रही। आरोपियों को थाने में रखा गया है। एसआईटी के किसी भी सदस्य ने आरोपियों से आज पूछताछ नहीं की। पुलिस के विभिन्न विभागों की टीमें घटना स्थल का पहले ही दौरा कर चुकी हैं। घटना स्थल की वीडियोग्राफी तक करवाई गई है लेकिन इस मामले में अधिकारी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट पहुंचा मामला: वकील से छेड़छाड़ के आरोप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा मुवक्किल इस मामले में शामिल नहीं: डीके शर्मा

आरोपी सन्नी के वकील डीके शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने एफआईआर पढ़ी है। आरोपी के परिवार से बातचीत हुई है। ऐसे में उन्हें लगता है कि उनका मुवक्किल इसमें शामिल नहीं है। उसे केस में झूठा फंसाया जा रहा है। वह 9वीं पास है और अभी सेब के बाग में काम करता है। परिवार ने उन्हें बताया कि आरोपी तीन साल पहले इलाके की बेकरी में काम करता था। वहां पर युवती भी सामान लेने आती थी। वहीं पर मुलाकात हुई थी। बाद में उसने युवती का नंबर ब्लॉक करके रखा हुआ था।

लड़की ने छोटे भाई से बात कराने को कहा था

वकील डीके शर्मा ने बताया कि लड़की सन्नी से किसी बहाने से संपर्क करने की कोशिश करती रहती थी लेकिन सन्नी उससे बात करने में दिलचस्पी नहीं ले रहा था। कुछ समय पहले लड़की ने सन्नी के छोटे भाई को भी फोन करके कहा था कि अपने भाई से बात करवाए लेकिन उसके भाई ने बात करवाने से मना कर दिया था। साथ ही उसने भी नंबर को ब्लॉक कर दिया। अभी मामले की जांच चल रही है। आगे चलकर चालान आएगा। हालांकि पुलिस ने दावा किया था कि पकड़ी गई युवती और सन्नी आपस में गहरे दोस्त हैं और रंजन वर्मा उनका दोस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed