फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Chandigarh Srinagar flights cancelled from international airport due to poor weather

मोहालीः खराब मौसम के चलते इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़-श्रीनगर फ्लाइट कैंसिल, कई लेट

Thu, 12 Dec 2019 01:35 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Srinagar flights cancelled from international airport due to poor weather
प्रतीकात्मक फोटो
कश्मीर घाटी में घने कोहरे के चलते श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान परिचालन प्रभावित है। इसका असर चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। बुधवार को भी गो एयर की चंडीगढ़ से श्रीनगर के बीच उड़ान भरने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। यह फ्लाइट कोहरे के चलते मंगलवार को भी कैंसिल थी।
विज्ञापन


फ्लाइट अहमदाबाद से 12 बजे आकर दिन में करीब साढ़े बारह बजे चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए उड़ान भरती है। जानकारी के मुताबिक अगर मौसम साफ रहा तो चंडीगढ़-श्रीनगर के बीच वीरवार को फ्लाइट उड़ान भरेगी। इसके अलावा इंडिगो की फ्लाइट एक दिसंबर से पहले से ही इस रूट पर बंद कर दी गई है। यह फरवरी में बहाल की जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट तीन घंटे से ज्यादा लेट
दिल्ली से आने वाली विस्तारा की फ्लाइट चंडीगढ़ करीब सवा तीन घंटे देरी से पहुंची। विस्तारा की इस फ्लाइट का सुबह चंडीगढ़ पहुंचने का समय 8.50 है पर यह दोपहर 12.01 पर पहुंची। वहीं पुणे और कुल्लू की फ्लाइट करीब एक घंटा देरी से पहुंची। वहीं शारजाह की फ्लाइट ने चंडीगढ़ से दोपहर 3.15 की बजाय करीब 34 मिनट देरी 3.49 पर उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed