फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Celebrated in Mohali, the festival of lights of Shri Guru Nanak Dev ji, in the evening lamp and fireworks

मोहाली में मनाया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, शाम को दीपमाला व आतिशबाजी

Sat, 20 Nov 2021 02:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Celebrated in Mohali, the festival of lights of Shri Guru Nanak Dev ji, in the evening lamp and fireworks
गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में गुरुपर्व मौके संगत हुई नतमस्तक। - फोटो : MOHALI
मोहाली। शहर में शुक्रवार को पूरी श्रद्घा एवं उत्साह से श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। इस दौरान सभी गुरुद्वारों में सुबह से ही धार्मिक समागम शुरू हो गए थे। लोगों ने गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर हाजिरी लगाई। जबकि शाम को जहां दीप मालाएं व जमकर आतिशबाजी हुई। जबकि कृषि कानूनों के वापस लेने की वजह से सभी के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। सभी ने एक दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाई देते नजर आए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, प्रकाश पर्व को लेकर जिले के शुक्रवार गुरुद्वारों की शोभा देखते ही बन रही थी। सभी गुरुद्वारों को फूलों और लड़ियों से सजाया गया था। सुबह चार बजे से संगत गुरुद्वारा साहिब में पहुंचना शुरू हो गई थी। इतना ही नहीं गुरुद्वारा साहिब के बाहर भी मेले जैसा माहौल था। वहीं, लोगों द्वारा इस मौके जलेबियों से लेकर चाय पकौड़े तक के लंगर लगाए गए। फेज-3 बी1 स्थित साचा धन गुरुद्वारा साहिब में काफी संख्या में संगत पहुंची। गुरुद्वारा साहिब के प्रधान बलविंदर सिंह ने बताया कि 14 नवंबर से गुरुद्वारा साहिब में कार्यक्रमों की शुरुआत गई थी, जिसका समापन गुरु पर्व वाले दिन किया गया।
विज्ञापन

बच्चों ने कीर्तन व कविता गायन पेश किया
गुरु पर्व वाले दिन सुबह विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस बीच दशमेश खालसा सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा कीर्तन एवं कविता गायन पेश किया गया। इसके अलावा फेज-चार, पांच, फेज-आठ और गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना में समागम करवाया गया। पूरा दिन धार्मिक समागम चला। इसके अलावा खरड़, कुराली, नयागांव, मुल्लांपुर, माजरी, लांडरां, लखनौर , बलौंगी, बड़माजरा में भी भी प्रकाश पर्व की धूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed