फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Celebrate the new year, but follow the rules of Corona

नए साल का जश्न मनाएं, पर कोरोना के नियम अपनाएं

Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the new year, but follow the rules of Corona
मोहाली। शहर में नए साल के जश्न को लेकर बड़े कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जा रहा। लेकिन लोगों के जोश को देखते हुए होटलों और रेस्टोरेंट के प्रबंधकों की ओर से कलाकारों की मदद के साथ मनोरंजन के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वहीं, बार और रेस्टोरेंट के मालिकों की ओर से रूटीन की तरह ही खोलने का फैसला किया गया है। दूसरी ओर, शहर के बड़े मॉल वीआर और बेस्टेक में साधारण कार्यक्रम रखे गए हैं। देखने वाली बात यह है कि इन बड़े मॉल्स में किसी सेलिब्रिटी और आर्टिस्ट को नहीं बुलाया गया, केवल साज सजावट पर जोर दिया गया है। हालांकि शहर के छोटे बार और रेस्टोरेंट में लोगों के लिए डीजे नाइट और बफे की व्यवस्था की जा रही है। जबकि बड़े होटलों में कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को देखते हुए सख्ती होने से सब कुछ शांत है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक नए साल के स्वागत को लेकर शहर में देर रात तक पार्टियां रखी गई हैं। लेकिन कोरोना दिशानिर्देशों को पूरा करते हुए ही इन जगहों पर लोगों की एंट्री रखी गई है। इसके साथ ही बाजारों में पुलिस का पहरा रहेगा, साथ ही मुख्य सड़कों पर चेकिंग के लिए नाके लगाए जाएंगे। शहर में कुछ स्थानों पर देर रात की पार्टी रखी गई है तो कहीं रोजाना की तरह ही रेस्टोरेंट खोलने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-65 के जाने-माने क्लब में नए साल की पार्टी 12 बजे तक चलेगी। यहां पर यूके के मशहूर डीजे फ्रेंजी रात के 8 बजे से 12 बजे तक देसी गानों के साथ लोगों का मनोरंजन करेंगे। वहीं कपल के लिए और फेमिली के लिए खास एंट्री का बंदोबस्त किया गया है। न्यू ईयर इव पर इलेक्ट्रीफाइड परफॉर्मेंस के साथ-साथ कॉकटेल, गाला डिनर और भी बहुत से छोटे-छोटे इंवेंट रखे गए हैं। परिवार के लिए फेमिली डिनर और बच्चों के लिए खास टेबल का बंदोबस्त किया है। वहीं, सेक्टर-124 के ब्रयू मास्टर एरिस्टा में चंडीगढ़ के जाने-माने डीजे रवि और म्यूजिक ओशियन लोगों का लाइव मनोरंजन करेंगे। डीजे मिक्स देसी सॉन्ग के साथ लोगों के लिए नए साल का स्वागत करेंगे। यहां पर कपल के लिए 3500 का बफ्फे रखा गया है। फेमिली के लिए तरह-तरह के खाने और ड्रिंक्स का प्रबंध किया गया है। यहां बच्चों के लिए अलग से मिक्की माउस का शो भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, सेक्टर-66 स्थित बेस्टेक स्क्वेयर मॉल में एथनिक कोरिएंडर मिंट में तरह-तरह की इंडियन डिश का विशेष मैन्यू रखा गया है। यहां लोग स्टार्टर से लेकर मेनकोर्स तक विभिन्न तरह की खाने की चीजों का स्वाद अपने बजट में ले सकते हैं। रेस्टोरेंट का समय शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक रखा गया है। लोगों के मनोरंजन के लिए डीजे बैंड और म्यूजिक के लिए खास स्टेज सजाई गई है। बच्चों और फेमिली के लिए अलग से टेबल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed