फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   CBSE exam fees submission date extended till 31 October

सीबीएसई परीक्षा की फीस जमा करवाने की तारीख 31 अक्तूबर तक बढ़ी

Wed, 21 Oct 2020 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
CBSE exam fees submission date extended till 31 October
मोहाली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए बोर्ड की परीक्षा के लिए फीस जमा करने की अंतिम तारीख 15 अक्तूबर से बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी गई है। कोरोना काल के चलते यह राहत दी गई है। स्कूल बंद होने के कारण परिजनों सहित स्कूलों को भी परीक्षा की फीस जमा करवाने में दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन

सीबीएसई ने स्कूलों और अभिभावकों की समस्याओं को देखते हुए 10वीं और 12वीं कक्षाओं की 2021 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए बिना लेट फीस के अभ्यर्थियों की सूची (एलओसी) जमा करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर से बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी है। कोरोना काल के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिजनों को इससे राहत दी गई है। इसका फायदा बड़ी संख्या में जिला मोहाली के विद्यार्थियों को होगा। सीबीएसई ने बोर्ड की परीक्षा की फीस जमा करवाने की अंतिम तारीख बढ़ाए जाने की सूचना स्कूलों को दे दी है। वहीं, लेट फीस कर समय 1 नवंबर से बढ़ाकर 7 नवंबर कर दिया गया है। स्कूलों को भेजे गए निर्देश में सीबीएसई ने कहा है कि बिना लेट फीस के 2021 की परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एओसी जमा करने की 31 अक्तूबर है, इसके बाद 7 नवंबर तक लेट फीस देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed