फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Cash and goods were stolen after breaking the shop's shutter amidst the noise of a passing train

Mohali News: रेलगाड़ी के शोर के बीच दुकान का शटर तोड़ नकदी और सामान चुराया

Tue, 22 Sep 2026 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Cash and goods were stolen after breaking the shop's shutter amidst the noise of a passing train
डेराबस्सी। रेलवे फाटक के पास पुनीत करियाना स्टोर में तड़के तीन चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी और सामान चोरी कर लिया। चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पास से गुजर रही रेलगाड़ी के शोर का फायदा उठाया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।दुकान मालिक पुनीत कुमार को सुबह करीब चार बजे दुकान का शटर टूटा मिला। अंदर देखने पर सामान बिखरा था और नकदी वाला गल्ला गायब था। गल्ले में करीब 60 हजार रुपये की नकदी थी, जबकि दुकान से लगभग 70 हजार रुपये का अन्य सामान चोरी हुआ। कुल नुकसान करीब डेढ़ लाख रुपये बताया जा रहा है। चोर गल्ला अपने साथ ले गए, जो बाद में दुकान से कुछ दूरी पर खाली मिला। सीसीटीवी फुटेज में तीन व्यक्ति दुकान के अंदर चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। दुकान मालिक ने आशंका जताई कि चोरों ने रेलवे लाइन के नजदीक होने के कारण रेलगाड़ी के शोर का लाभ उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed