फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case property vehicles parked outside Zirakpur police station caught fire, dozens burnt to ashes

Mohali News: जीरकपुर थाने के बाहर खड़े केस प्रॉपर्टी वाहनों में लगी आग, दर्जनों खाक

Wed, 12 Jun 2024 06:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Case property vehicles parked outside Zirakpur police station caught fire, dozens burnt to ashes
जीरकपुर। मंगलवार शाम करीब पौने 6 बजे अचानक संदिग्ध हालत में थाने के बाहर खड़े केस प्रॉपर्टी वाहनों को आग लग गई। इस कारण दर्जनों वाहन जलकर राख हो गए। फायर विभाग की चार गाड़ियों ने पहुंचकर करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। देर शात तक आग पूरी तरह से बुझाई नहीं जा सकी थी। पुलिस स्टेशन कैसे प्रॉपर्टी वाहनों को आग लगने के मामले में मिली जानकारी अनुसार शाम करीब पौने 6 बजे नगर परिषद की दीवार के साथ खड़े वाहनों को अचानक आग लग गई थी। आग लगने के तुरंत बाद आग की लपटे बहुत ज्यादा फैल गई थी। जिस कारण दर्जनों वाहन जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आज पर काबू पाना शुरू किया। इस दौरान दमकल विभाग ने चार फायर टेंडरों के साथ ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के फायर अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि उनको आग बुझाने के लिए दो फायर टेंडर डेराबस्सी से मंगवाने पड़े थे।
विज्ञापन

राजीव कुमार ने बताया कि आग बुझाने के बाद भी आज हल्की-हल्की सुलग रही थी जिस पर फाग का छिड़काव किया जा रहा था। आग लगने के कारणों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह आग गर्मी की वजह से लगी हो सकती है। लेकिन उन्होंने इस बात की पुष्टि नही की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिम कुलदीप सिंह ने बताया की आग लगने की जानकारी साथ के साथ दमकल विभाग को दे दी गई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।
विज्ञापन

एकता विहार के मीटरों में लगी आग
बलटाना की एकता विहार में भी सुबह दस बजे मीटर बॉक्स में आग लगी थी। सोसाइटी निवासी राजा सिंह ने बताया की उनकी सोसाइटी में पूरी रात बिजली नहीं थी, लेकिन मंगलवार सुबह जब बिजली आई तो लोड ज्यादा होने के कारण मीटर बॉक्स को आग लग गई। उन्होंने बताया की मीटर बॉक्स के नजदीक लोगों की कारें खड़ी हुई थी। जिन्हें जल्दबाजी में साइड किया गया। उन्होंने बताया की यदि कारों को समय रहते साइड ना किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया की मीटर बॉक्स की आग दमकल विभाग के आने से पहले ही सोसाइटी के लोगों ने बुझा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed