Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed on eight fugitives on court's orde

अदालत के आदेश पर आठ भगौड़ों पर केस दर्ज

Sun, 28 Feb 2021 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Case filed on eight fugitives on court's orde
खरड़। स्थानीय सिटी पुलिस ने खरड़ अदालत के आदेश पर आठ भगौड़ों के खिलाफ आईपीसी की धारा 174-ए के तहत नए मामले दर्ज किए हैं। अदालत ने इन आरोपियों को अलग-अलग मामलों में पहले ही भगौड़ा घोषित किया हुआ है। खरड़ की अदालत ने खरड़ सिटी पुलिस के एसएचओ को आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अदालत ने दीपी को 11 फरवरी, 2020 को और अरुण कुमार को 7 मार्च, 2020 को भगौड़ा घोषित किया था। वहीं, एक केस में जतिंदर सिंह पठानियां को एक केस में 3 जनवरी, 2020 को, जरनैल सिंह को 30 नवंबर, 2019 को, सुरेश कुमार शर्मा को 26 फरवरी, 2020 को, मुकंज बंटू क्रिश्चियन को सरकार बनाम क्रिश्चियन मुकंज बंटू केस में 13 फरवरी, 2020 को, चंद्रभान को सरकार बनाम चंद्रभान केस में 27 फरवरी, 2020 को और बदन सिंह बनाम कमलेश भारद्वाज केस में कमलेश भारद्वाज को 31 जनवरी, 2020 को भगौड़ा घोषित किया गया था। अदालत के आदेश पर खरड़ सिटी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नए केस दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed