फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against workers of four parties by putting up posters without approval

बिना मंजूरी के पोस्टर लगाए, चार पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

Sat, 05 Feb 2022 02:36 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against workers of four parties by putting up posters without approval
डेराबस्सी। पुलिस ने शहर में बिना मंजूरी के पोस्टर, बैनर और होर्डिंग्स सहित अन्य प्रचार सामग्री लगाने के आरोप में चार अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने नगर काउंसिल के अधिकारी की शिकायत पर कार्रवाई की है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आचार संहिता लागू है। इस दौरान किसी भी तरह का प्रचार करने से पहले चुनाव कमिश्नर से इसकी मंजूरी लेना जरूरी है। इस संबंधी सभी राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवारों सहित अन्य नेताओं को मीटिंग कर जानकारी दी जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद शहर में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों की ओर से जगह-जगह अपने प्रचार संबंधी बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। इसलिए केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed