फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Case filed against step father for raping minor daughter

नाबालिग बेटी से दुष्कर्म में सौतेले पिता पर केस दर्ज

Sun, 16 Oct 2022 02:21 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed against step father for raping minor daughter
जीरकपुर। पुलिस ने एक सौतेले पिता के खिलाफ अपनी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस केस में आरोपी पिता के खिलाफ धारा-376 और पोक्सो एक्ट की धारा-6 के तहत केस दर्ज कर फरार आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने यह केस समाजसेवी संस्था की सेविका के दखल देने के बाद उनके बयान पर दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में समाज सेविका पूजा अरोड़ा निवासी बलटाना ने बताया कि वह बलटाना चौकी के नजदीक वाले पार्क में झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाती है। इसके लिए उन्होंने एक स्वीटी शर्मा नामक टीचर को भी रखा हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके पास एक 11 वर्षीय बच्ची पढ़ने के लिए आती है जो कि परेशान दिख रही थी। उन्होंने बच्ची को अपने पास बुलाया और उससे प्यार से परेशानी की वजह पूछी तो बच्ची ने बताया कि पिछले एक महीने से उसका सौतेला पिता उसके साथ दुष्कर्म करके अपनी हवस का शिकार बना रहा है। इसके बाद उन्होंने पहले खुद इस मामले की पड़ताल की। इसके बाद बलटाना चौकी में आरोपी पिता के खिलाफ इसकी शिकायत दी। बलटाना चौकी इंचार्ज मनदीप सिंह ने बताया कि बच्ची का मेडिकल चेकअप करवाकर उसके सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed